AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

जुनून की तैयारी : बेटी और 52 वर्षीय पिता ने एक साथ दसवीं ओपन की परीक्षा की पास

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 26, 2022
Reading Time: 1 min read
जुनून की तैयारी : बेटी और 52 वर्षीय पिता ने एक साथ दसवीं ओपन की परीक्षा की पास


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इसी साल बेटा भी दसवीं पास हुआ

उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। जुनून हमेशा जीवन में सफलता की राह संभव कर दिखाता हैं। उदयपुर के सूचना केंद्र में कार्यरत 52 वर्षीय राजसिंह सदाणा और उनकी बेटी ममता कुंवर ने ऐसा ही जुनून रखकर मेहनत कर पढ़ाई की और दोनों एक साथ दसवीं ओपन की परीक्षा में पास हो गए।

एक अजीब संयोग यह और बना कि राजसिंह के बेटे किशन सिंह ने भी इसी साल राजस्थान बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास की थी। इन दिनों ने एक साथ परीक्षा की तैयारी की थी। तीनों ही एक ही साल में दसवीं कक्षा की दहलीज लांघने में सफल हो गए। उदयपुर जिले के मारूवास वाण की भागल गाँव निवासी 52 वर्षीय राज सिंह सदाणा  उदयपुर शहर में मोहता पार्क के पास स्थित सूचना केंद्र में लाइब्रेरी बियरर के पद पर 1991 से कार्यरत हैं।

35 साल पहले छूट गई थी पढ़ाई

पारिवारिक जि़म्मेदारी के चलते करीब 35 वर्ष पहले राज सिंह की पढाई बीच मे ही छूट गई थी। उम्र की गाड़ी चलते चलते 52 साल के मोड़ पर पहुँच गई,लेकिन राज सिंह ने दसवीं पास करने की ठान रखी थीं। उसका उनको फल मिलकर ही रहा। राज सिंह अब उच्च माध्यमिक की परीक्षा पास करने का लक्ष्य भी साध लिया है। 

कार्य स्थल पर भी मिला प्रोत्साहन

सूचना केंद्र उदयपुर में  प्रतिदिन  वाचनालय में 150-200 स्टूडेंट्स विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं। उनको यहां लगन से पढ़ाई करता देख राजसिंह का उत्साह और जुनून भी बढ़ता गया। इसी के चलते उन्होंने दसवीं ओपन की तैयारी शुरू की और आज परिणाम सबके सामने है। मन्नत पूरी होने पर राजसिंह शनिवार को जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर मारूवास-कठार स्थित आणना बावजी के मंदिर तक पदयात्रा करेंगे।

Tags: 10th examinationUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .