AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

MLSU छात्रसंघ चुनावः केंद्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चार-चार नामांकन दाखिल

Lucky Jain by Lucky Jain
August 22, 2022
Reading Time: 1 min read
MLSU STUDENT UNION ELECTION 2022 STUDENT CANDIDATES FILES THEIR NOMINATION


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय छात्र संघ के 26 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए गए। इसमें केंद्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष पद के लिए 4-4 आवेदन प्राप्त हुए।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे से 3 के बीच प्रत्याशियों द्वारा चुनाव आवेदन पत्र दाखिल किए गए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। मंगलवार दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मंगलवार शाम 5 बजे तक अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय केंद्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए अर्पित कोठारी, एबीवीपी से कुलदीप सिंह सुवावत, एनएसयूआई से देव सोनी और सूर्यभानु सिंह सोलंकी ने नामांकन भरा है। उपाध्यक्ष के लिए कांतिलाल मईड़ा, निखिल सेन, प्रियेश कुमार मेवाड़ा और विष्णु रेबारी ने अपना नामांकन दाखिल किया। महासचिव पद के लिए कपीश जैन एवं शोभा लाल गुर्जर, संयुक्त सचिव के लिए महिमा वैष्णव एवं ललित बैरागी और शोध प्रतिनिधि के लिए अनुभव बरबर, पंकज सुथार, मोतीदान और राजू राम पुनिया ने अपनी उम्मीदवारी का फॉर्म भरा।

चारों संघटक महाविद्यालयों में भी विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे

आर्ट्स कॉलेज : अध्यक्ष पद के लिए कृष्ण पाल सिंह चौहान, कृष्ण पाल सिंह देवड़ा, देवेंद्र सिंह राठौड़ एवं रोहित पुरोहित, उपाध्यक्ष के लिए मनीष कुमार चौधरी एवं रोहित पुरोहित, महासचिव के लिए गोमाराम एवं जयसिंह जबकि संयुक्त सचिव के लिए दीपक सालवी, महेंद्र सिंह राव एवं राजरानी जोशी ने फॉर्म भरा।

कॉमर्स कॉलेज : अध्यक्ष पद के लिए अविनाश कुमावत, कृष्णा सोलंकी, पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा, विक्रमजीत सिंह छाबड़ा एवं मुमल चुंडावत, उपाध्यक्ष के लिए राहुल महीसानिया एवं साहिल नागौरी, महासचिव के लिए अभिनव छाजेड़ एवं हर्षद कुमार एवं संयुक्त सचिव के लिए मोहित शर्मा ने आवेदन दाखिल किया।

UIT Udaipur

लॉ कॉलेज : अध्यक्ष पद के लिए अशोक सिंह जेतावत, भवानी सिंह सिसोदिया एवं संजय कुमार वैष्णव, उपाध्यक्ष के लिए कृष्णकांत मेनारिया एवं हरीश कुमार मेनारिया, महासचिव के लिए ईशान शर्मा एवं रोहित बरंडा, संयुक्त सचिव के लिए कृष्ण बलदेव सिंह पवार एवं साक्षी झाला ने अपना फॉर्म भरा।

साइंस कॉलेज : अध्यक्ष पद के लिए परीक्षित राज शर्मा एवं भूपेंद्र पालीवाल, उपाध्यक्ष के लिए नवीन कुमार महासचिव के लिए वियोना जाट संयुक्त सचिव के लिए कवीश मीणा, कोमल मेघवाल एवं नरेश कुमार ने फार्म भरा।

Tags: MLSU student electionMLSU STUDENT UNION ELECTION 2022student union election 2022udaipur MLSUudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .