AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

तबादलों में मिली पोस्टिंग से नाराज स्वास्थ्य अधिकारी पहुंचे हाईकोर्ट : उदयपुर के पूर्व CMHO खराड़ी ने भी लगाई याचिका

Lucky Jain by Lucky Jain
August 18, 2022
Reading Time: 1 min read
health officers and udaipur CMHO reached high court against transfer posting order of health department rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादलों के खिलाफ प्रदेश के कई स्वास्थ्य अधिकारी हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। 3 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग ने 18 सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले कर दिए थे।

अलग-अलग जिलों के पूर्व सीएमएचओ ने क्षेत्रानुसार जयपुर और जोधपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई है, इसमें उदयपुर के पूर्व सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी भी शामिल हैं। सीएमएचओ का तर्क है कि वरिष्ठ पद पर रहने के बाद तबादला कर उन्हें जिला अस्पतालों में जूनियर पदों पर भेज दिया गया है।

तबादला सूची में शामिल अधिकतर सीएमएचओ के हाईकोर्ट में याचिका लगाने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार तीन सीएमएचओ को तो स्टे भी मिल गया है। वहीं उदयपुर के पूर्व सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने जोधपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई है, जिनकी 22 अगस्त को सुनवाई होनी है। डॉ. खराड़ी का उदयपुर सीएमएचओ पद से डूंगरपुर जिला अस्पताल में तबादला किया गया था।

UIT Udaipur

प्रदेश सरकार से सर्वश्रेष्ठ सीएमएचओ का मिल चुका सम्मान

डॉक्टर दिनेश खराड़ी के कोरोना काल में बेहतरीन कार्य, कोरोना वैक्सीनेशन का जिले में सबसे पहले टारगेट पूरा करने और सरकारी योजनाओं की ग्रामीण-आदिवासी क्षेत्रों में अच्छी क्रियान्विती के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ सीएमएचओ के सम्मान से नवाजा गया था। इसके अलावा भी उन्हें कोरोना काल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए कई और सम्मान मिल चुके हैं।

डॉ. खराड़ी ने कहा कि इतना अच्छा काम करने के बावजूद जिला अस्पताल तबादला किया गया है। सभी पूर्व सीएमएचओ की नाराजगी इसी बात से है कि उनका तबादला किसी वरिष्ठ पद पर किया जाना चाहिए था। मगर उन्हें जूनियर पदों पर भेज दिया गया।

Tags: health officers against transfer posting ordermedical and health department rajasthanudaipur cmhoudaipur cmho dinesh kharadiudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .