250 इंजीनियर्स को मिलेगा रोजगार
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। एयर कंडीशनिंग सिस्टम निर्माता कंपनी डाइकिन उसका तीसरा रिसर्च एंड डवलपमेंट सेंटर राजस्थान के नीमराना में स्थापित करने जा रहा है। इसके लिए कंपनी 500 करोड़ रूपए का निवेश करेगी। इस सेंटर के शुरू होने से यहां 250 से अधिक इंजीनियर्स और अन्य कर्मचारियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
डाइकिन इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के जे जावा ने बताया कि नीमराना में अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने पर अगले तीन वर्षों में कंपनी 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह केंद्र 24000 वर्ग मीटर में फैला होगा।
केन्द्र पर ऐसे उत्पादों के निर्माण पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, जो न केवल भारतीय उपभोक्ताओं के लिए उपयुक्त होंगे, बल्कि वैश्विक उपभोक्ताओं के लिए ड्यूरेबल व पर्यावरण के अनुकूल भी होंगे। कंपनी ने कहा कि अनुसंधान एवं विकास केंद्र 2023 से परिचालन शुरू करेगा।



