बहस के बीच रजिस्ट्रार की टेबल का कांच टूटा
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सीआर देवासी और एनएसयूआई के कुछ छात्र नेताओं के बीच सोमवार को तीखी नोक झोंक हो गई।
हुआ यूं कि एनएसयूआई के कुछ छात्र नेता छात्रों से जुड़े कुछ मामलों को लेकर रजिस्ट्रार सीआर देवासी के चैम्बर में पहुँचे। यहां छात्र नेताओं और देवासी के बीच काफी देर बहस हुई। इसी बीच छात्रों ने देवासी की टेबल पर रखा कांच तोड़ दिया। देवासी ने छात्रों को शांत करने का प्रयास भी किया, लेकिन बात नहीं बनी।

पुलिस की मौजूदगी में होती रही बहस
पुलिस की मौजूदगी में रजिस्ट्रार के चैम्बर में काफी देर बहस होती रहीं। मुश्किल से माहौल शांत हुआ और छात्र नेता रजिस्ट्रार के चैम्बर से बाहर निकले। देवासी ने इस दौरान छात्रों के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे एसपी को पहले ही आगाह कर चुके है कि विश्वविद्यालय में ऐसा माहौल है।

राजसमंद : चुनावी रणनीति को लेकर एनएसयूआई की बैठक
राजसमंद जिले में होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को नगर परिषद सभागार भवन राजसमंद में एनएसयूआईटी की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष राहुल पालीवाल की अध्यक्षता में संगठन की मजबुती पर चर्चा की गई। छात्रसंघ चुनाव के दावेदारों और संभावित प्रत्याशियों को आवश्यक गाइड लाइन बतायी। इस बात पर जोर दिया कि एकजुट होकर चुनाव लडऩा है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी, विकास सोनी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष परेश रावल, निशांत पुरोहित, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय राजसमंद राजेन्द्र गौरवा, मुकेश नायक, हिमांशु सोनी,जितेंद्र मोची, कुंभलगढ़ से विक्रम सिंह बल्ला,गणपत सिंह बल्ला,बंटी सिंह,आमेट से गणपत सालवी, रेलमगरा से जीतू बोलीवाल,कैलाश गायरी, नाथद्वारा से सुनील जोशी, राहुल जोशी, राहुल तंवर, शंकर रेबारी, राहुल सिंह राठौड़, मितवा चौहान व आचल गावरी सहित कई छात्र नेता मौजूद थे।
26 अगस्त को होने है छात्र संघ चुनाव
प्रदेश में छात्र संघ चुनाव 26 अगस्त को होंगे। मतगणना 27 अगस्त को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। 22 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल हो सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने और प्रत्याशी घोषित होने से पहले ही इन दिनों विश्वविद्यालय और कॉलेज परिसरों में चुनावी हलचल बढ़ती नजर आने लगी है।




