AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

छात्र संघ चुनाव: छात्र नेताओं के साथ साथ पुलिस भी हुई सक्रिय

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 6, 2022
Reading Time: 1 min read
student union election 2022 mlsu-udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एडि.एसपी सिटी ने साइंस कॉलेज में ली छात्र नेताओं की बैठक

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में आगामी 26 अगस्त को होने वाले छात्र संघ चुनावों को लेकर छात्र नेताओं के साथ ही चुनावी मौहाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।

छात्र संघ चुनाव को लेकर शनिवार को एडि.एसपी सिटी चंद्रशील ठाकूर ने उदयपुर के साइंस कॉलेज सभागार में छात्र नेताओं के साथ संवाद बैठक ली। इस दौरान एएसपी सिटी ने कहा कि छात्र संघ चुनावी माहौल पर पुलिस की पूरी नजर है और छात्र नेता भी चुनावी आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए चुनावी अभियान चलाए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि काउंसलिंग के नाम पर किसी भी छात्र को परेशान नहीं किया जाए।

student union election 2022 mlsu-udaipur

छात्र संघ बच्चों की मदद के लिए होता है यह भावना रखकर काम करना है

एडि.एसपी सिटी चंद्रशील ठाकूर ने कहा कि छात्र संघ बच्चों की मदद के लिए होता है यह भावना रखकर हमें काम करना है। छात्र नेता छात्रों को अपनी और खिंचने के नाम पर ऐसा माहौल नहीं बनाए कि भगदड़ मचे। इस दौरान छात्र नेताओं ने अपनी समस्याएं भी बतायी। संवाद बैठक में डिप्टी शिप्रा राजावत और प्रतापनगर थाना अधिकारी दर्शन सिंह और साइंस कॉलेज के डीन सीपी जैन भी मौजूद थे।

इधर कॉमर्स कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को बतायी छात्रों की समस्याएं

छात्र नेता हर्षद कुमार के नेतृत्व में शनिवार को छात्र समूह ने छात्र समस्याओंंं की तरफ कॉलेज प्रशासन का ध्यान दिलाया। छात्रों ने छात्रावास का निर्माण करने, जिम में नए उपकरण लगाने व नए भवन में शिफ्ट करने, कॉमर्स कॉलेज में हेल्पलाइन सुविधा शुरू करने की मांग की। इसके साथ हीकॉमर्स कॉलेज में समय रहते प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने और परिणाम जल्द घोषित करने की तरफ भी कॉलेज प्रशासन का ध्यान दिलाया।

Tags: asp city udaipur chandra sheel thakurMLSUstudent union electionstudent union election 2022

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .