उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। आयड़ क्षेत्र में स्थित गंगू कुंड से उबेश्वर महादेव तक मंगलवार को निकली कावड़ यात्रा में शिव भक्ति का उत्साह झलकता नजर आया।
शिव महोत्सव समिति की ओर से निकली 17 वीं कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिव भक्त गंगू कुंड से जल लेकर पैदल-पैदल उबेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। शिव भक्तों ने यहा उबेश्वर महोदव जी को जल चढ़ाकर शिश नवाया और मेवाड़ में अच्छी बारिश की कामना भी की। आयोजन समिति के यज्ञ नारायण शर्मा सहित कई शिव भक्त कावड़ यात्रा में व्यवस्था संभालते नजर आए। इस दौरान जगह धर्म प्रेमियों ने कावड़ यात्रा का स्वागत किया।
फोटो में देखे कावड़ यात्रा का उत्साह








