AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पालड़ी में जल जीवन मिशन से आसान हुई पेयजल मिलने की राह

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 27, 2022
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पहले दूर से लाना पड़ता था पानी, अब घर पर ही नल की सुविधा

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। आमजन की सुविधा के लिए चल रहे जल जीवन मिशन के तहत बडग़ांव क्षेत्र के पालड़ी गांव में लोगों के घरों तक नल से पानी पहुंचने लगा है। इससे पेयजल की व्यवस्था करने की लोगों की राह आसान हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले उनको पेयजल की व्यवस्था के लिए परेशान होना पड़ता था। अब घर तक नल से ही पानी पहुंचने से यह परेशानी दूर हुई है। गर्मी के समय परेशानी ज्यादा होती थी उसकी चिंता भी नहीं रहेगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले दिन भर में सबसे ज्यादा चिंता पानी की व्यवस्था करने को लेेकर रहती थी।

पिछले दिनों ही जलदाय विभाग के एसीएस डॉ.सुबोध अग्रवाल उदयपुर यात्रा के तहत पालड़ी गांव कार्य प्रगति देखने गए थे। एसीएस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने इस योजना की कार्य प्रगति की जानकारी ली और समय रहते लोगों को नल की सुविधा देने के जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उसके बाद कलेक्टर ताराचंद मीणा भी मॉनिटरिंग कर रहे थे। उसी के परिणाम स्वरूप लोगों को समय रहते इस योजना का लाभ मिलने लगा है।

जल जीवन मिशन ने किया समस्या का स्थायी समाधान

बडग़ांव सरपंच संजय शर्मा ने बताया कि पानी को लेकर स्थानीय लोग हमेशा चिंतित रहते थे। लगातार प्रयास करने से पालड़ी गांव में जल जीवन मिशन के तहत बड़ी टंकी बनाकर पानी की व्यवस्था की गई है। यह अपने आप में बड़ी सुविधा है। पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने बताया कि पालड़ी क्षेत्र में पानी की व्यवस्था के नाम पर हो काम हो पाया है जिसकी यहां के लोगों ने उम्मीद ही नहीं की होगी। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता दीपेश परिहार ने बताया कि शुरूआत में कनेक्शन करने में परेशानी काफी आयी,लेकिन लक्ष्य के साथ काम करने से सफलता मिली।

जिले में अब तक 993 गांवों के लिए मिल चुकी स्वीकृति

जलदाय विभाग के एसई विपिन जैन ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत अब तक उदयपुर जिले के 993 गांवों के लिए स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा 375 गांवों को मेजर प्रोजेक्ट अंतर्गत जाखम बांध से जल लाकर योजना बनाई जा रही है, इसमें मुख्य तौर पर भींडर और मावली क्षेत्र है। 298 गांव ऐसे हैं जिन्हें सोम कमला अम्बा बांध से जल उपलब्ध कराया जाना है।

Tags: ACS subodh agarwaldrinking water crisis in villegeJal Jeevan Mission in Paldi village udaipurjalday vibhag udaipurphed rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .