AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अगस्त के पहले सप्ताह में जयपुर में होगा माइनिंग, ऑयल व गैस कॉन्क्लेव

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 22, 2022
Reading Time: 1 min read
अगस्त के पहले सप्ताह में जयपुर में होगा माइनिंग, ऑयल व गैस कॉन्क्लेव


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विभिन्न राज्यों के जाने माने विशेषज्ञ करेंगे मंथन

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। अगस्त के पहले सप्ताह में जयपुर में माइनिंग, ऑयल और गैस कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। एक दिवसीय नेशनल कॉन्क्लेव में देश व प्रदेश में विपुल खनि संपदा के खोज, खनन कार्य में आधुनिकतम तकनीक के उपयोग पर मंथन किया जाएगा

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने शुक्रवार को सचिवालय में कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आसाम, झारखण्ड, जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा, नागालैण्ड सहित कई प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में विपुल खनि संपदा को देखते हुए उसके वैज्ञानिक एक्सप्लोरेशन व दोहन जीरो लॉस मैक्जिमम उत्पादन आदि बिन्दुओं पर मंथन होगा।

खनन के वर्तमान सिनेरियों और भविष्य की संभावनाओं पर भी मंथन होगा

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया एक दिवसीय कॉन्क्लेव में देश के माइनिंग क्षेत्र के जाने माने विशेषज्ञ और अधिकारी जुटेंगे। एक दिवसीय नेशनल कॉन्क्लेव में देश व प्रदेश में विपुल खनि संपदा के खोज, खनन कार्य में आधुनिकतम तकनीक के उपयोग पर मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही देश में खनिज खोज व खनन के वर्तमान सिनेरियों और भविष्य की संभावनाओं पर भी मंथन होगा।

डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया संभवत: यह पहला अवसर होगा जब राजस्थान में इस तरह की राष्ट्रीय स्तर के कान्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है और जिसमें देश भर से इस क्षेत्र से जुड़े माइनिंग विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। बैठक मेें निदेशक माइंस केबी पण्ड्या, अतिरिक्त निदेशक बीएस सोढ़ा सहित अधिकारी उपस्थित थे।

कई विशेषज्ञ होंगेे शामिल

कॉन्क्लेव में नीति आयोग, ऑयल इण्डिया, ओएनजीसी, हिन्दुस्तान कॉपर, गैल इण्डिया, आईओसी, बीपीसीएल, एमईसीएल, आईबीएम, स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, एचपीसीएल, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी, सीडोस, प्राकृतिक एवं नेचुरल गैस के विशेषज्ञ प्रतिनिधियों की इस कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने की संभावना है। जयोलोजिकल सर्वें ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे,माइनिंग,पेट्रोलियम व गैस क्षेत्र के एक्सप्लोरेशन और दोहन क्षेत्र में जुटे हुए निजी क्षेत्र के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

Tags: ACS subodh agarwaldepartment of mines rajasthanMining Oil and Gas ConclaveMining Oil and Gas Conclave in Jaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .