नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। राकेश झुनझुनवाला की निवेश वाली लो कॉस्ट एयरलाइन अकासा एयर 7 अगस्त से शुरू होने जा रही है। एयरलाइन ने इसकी टिकट बुकिंग आज से शुरू कर दी है। फिलहाल अकासा एयरलाइन की दो रूट मुंबई से अहमदाबाद और बेंगलुरू से कोच्चि पर फ्लाइट चलेंगे।
अकासा एयर ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि उन्होंने 28 उड़ानों पर टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है जो 7 अगस्त से मुंबई-अहमदाबाद रूट पर साप्ताहिक और साथ ही 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि रूट पर 28 उड़ानें संचालित होंगी। दो बोइंग 737 मैक्स विमानों पर उड़ान संचालन किया जाएगा। बोइंग ने पहले ही विमान पर डिलीवरी कर दी है और दूसरे की डिलीवरी इस महीने के अंत में निर्धारित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अकासा एयरलाइन लो-कॉस्ट है। इसकी फ्लाइट का न्यूनतम किराया 3282 रुपए है। ऐसे में ग्राहकों के लिए एयरलाइन की चॉइस बढ़ेगी, वहीं स्पाइसजेट, इंडिगो, गो फर्स्ट जैसी एयरलाइंस कंपनियों के लिए मार्केट प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।


