AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर एयरपोर्ट पर ट्रॉली बैग में छुपा कर लाया गया 1 करोड़ कीमत का 2 किलो 170 ग्राम सोना पकड़ा

Lucky Jain by Lucky Jain
July 16, 2022
Reading Time: 1 min read
custom department caught gold worth rs 1 crore from passenger at jaipur airport


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कस्टम विभाग ने शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान एक यात्री से 2 किलो 170 ग्राम सोना पकड़ा है। यात्री सउदी अरब के रियाद से आया है। वह यह सोना ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था। ट्रॉली बैग के बेस फ्रेम में रेडियम कोटिंग कर सोने का वायर लगाया हुआ था। पकड़े गए सोने की मार्केट वैल्यू करीब 1 करोड़ 12 लाख 20451 रुपए है।

कस्टम विभाग की पूछताछ में बीकानेर निवासी यात्री ने बताया कि वह रियाद में मजदूरी करता है। वह भारत आ रहा था, तो उसके परिचित ने उसे दो ट्रॉली बैग ले जाने को कहा था। बैग जयपुर लाने के बदले ही परिचित ने उसका भारत आने के लिए टिकट करवाया था। उसे इससे ज्यादा इन ट्रॉली बैग की कोई जानकारी नहीं है।

एक्सरे मशीन में दिखा संदिग्ध वायर

कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी युवक एयर अरेबिया की शारजाह वाली फ्लाइट्स से आया है। युवक के दोनों ट्रॉली बैग एक्सरे मशीन से स्कैन किए गए, तो मेटल के वायर में कुछ सस्पेक्ट वस्तु दिखाई दी। बैग को पूरा खोलकर सामान बाहर निकाला, तो कुछ नहीं दिखा।

इस पर ट्रॉली बैग के नीचे हिस्से को कटर मशीन से काटा तो उसका बेस फ्रेम लोहे के चोकोर शेप में था, इसी फ्रेम के चारों और रेडियम कोटिंग में सोने का 4 वायर लगे हुए थे। वायर का वजन 2 किलो 170 ग्राम निकला है। जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 1 करोड़ 12 लाख 20451 रुपए है।

Tags: custom department caught gold worth rs 1 crore from passenger at jaipur airportgold smuggling at jaipur airportjaipur airportrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .