AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

खनिज खोज ड्रिलिंग के लिए निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ की सेवा ले सकता खान विभाग

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 16, 2022
Reading Time: 1 min read
खनिज खोज ड्रिलिंग के लिए निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ की सेवा ले सकता खान विभाग


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसीएस ने बीकानेर संभाग की ली बैठक

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)।  बीकानेर संभाग के बीकानेर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जैसलमेर में खनन संपदा के विपुल भण्डारों को देखते हुए खान विभाग द्वारा ड्रिलिंग व खोज कार्य के लिए निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की सेवाएं लेने की संभावनाएं भी तलाशी जाएगी।

एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने शनिवार को बीकानेर में मांइस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की में यह जानकारी दी। उन्होंने बीकानेर, रतनगढ़ व चुरु के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक की। खान विभाग की बैठक में खनिज सिलिशियस अर्थ को केन्द्र सरकार से प्रधान खनिज से अप्रधान खनिज में अधिसूचित कराने का सुझावा दिया गया। इसी तरह से खनिज लाईम स्टोन एसएमएम ग्रेड के आवंटन प्रक्रिया पर भी पुनर्विचार की आवश्यकता जताई। 

टीम भावना और सफल नीलामी से मिला पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार

एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राजस्थान मेें विपुल खनिज भण्डार है।  विभाग के खोज, खनन व सफल नीलामी कार्य को देखते हुए ही पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। बीकानेर में 3 लिग्नाईट ब्लॉकों, नागौर में दो लाईम स्टोन ब्लॉकों के ऑक्शन की तैयारी हैं। नागौर में 10 लाईम स्टोन ब्लॉकों की  नीलामी की जा चुकी है। नागौर में 3 लाईम स्टोन ब्लॉकों की जियोलोजिकल रिपोर्ट अंतिम चरण में है। 

पंजीयन और ई-टीपी प्रक्रिया को किया आसान

बीकानेर, जैसलमेर व चुरु जिले में खनिज जिप्सम के परमिट जारी करने और डीलर्स के पंजीयन व ई-टीपी की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए 16 जून से आरंभ ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त तक जारी रहेगी। खान विभाग को अब तक प्राप्त 152 आवेदनों को परीक्षण किया जा रहा है वहीं जिप्सम के ई-ट्रांजिट परमिट के लिए प्राप्त 207 आवेदनों में से 187 को परमिट भी जारी कर दिए गए हैं। 

अधिकारियों ने बताई कार्य प्रगति

बैठक में अतिरिक्त निदेशक माइंस बीकानेर जीएस निर्वाण ने बताया कि वृत की गतिविधियों की जानकारी दी। अधिक्षण खनि अभियंता भीम सिंह राठौड़, अधिक्षण भू वैज्ञानिक नागौर आरके मारुका, खनि अभियंता बीकानेर आरएस बलारा, सहदेव सहारण, ललित मंगल, उप छिद्रण अभियंता  मनीष दशोरा, भू वैज्ञानिक  कर्णवीर सिंह राजवी ने वृत के खनिज खोज, खनन पट्टों की नीलामी, खनन प्लॉटोें की ऑक्शन के लिए तैयारी, जिप्सम पट्टों व ईटीपी प्रगति व राजस्व प्राप्ति की जानकारी दी।

Tags: ACS subodh agarwalbikaner newsBikaner news updatemines department rajasthanTo day Bikaner news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .