AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गुरु पूर्णिमा पर उदयपुर शहर में डेढ़ इंच बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 13, 2022
Reading Time: 1 min read
गुरु पूर्णिमा पर उदयपुर शहर में डेढ़ इंच बारिश


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
arth skin and fitness

झालावाड़ के डग में 140 मिलीमीटर बारिश

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज) उदयपुर शहर सहित मेवाड़ में कई जगह बुधवार को शाम तक दो दौर की तेज बारिश हुई। शहर में शाम 5 बजे तक डेढ़ इंच पानी बरसा। राजस्थान में झालावाड़ के डग में सबसे ज्यादा 140 मिलीमीटर बारिश होने से पूरा क्षेत्र तरबतर हो गया। बीती रात  मावली में 120 मिमी बारिश हुई।

उदयपुर शहर में सुबह से बादलों ने डेरा डाले रखा। दोपहर करीब पौने एक बजे दक्षिण दिशा से बादलों ने हवा के साथ शहर ली तरफ रुख किया। पहले हल्की बारिश हुई उसके बाद करीब 20 मिनट तेज बारिश का दौर चला। इसके बाद सवा दो बजे फिर बारिश शुरू हुई। दूसरे दौर में और ज्यादा तेज बारिश हुई। दूसरे दौर में करीब आधे घण्टे हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। 

जलसंसाधन विभाग के अनुसार शाम 5 बजे तक उदयपुर शहर में 31 मिलीमीटर बारिश हुई। गोगुन्दा 19,बांसवाड़ा के दानपुर में 52,भीलवाड़ा जिले के रायपुर 91,भीलवाड़ा 69 मिलीमीटर बारिश हुई है। हालांकि उदयपुर की झीलों के कैचमेंट में अभी भी तेज बारिश होने के इंतजार बना हुआ है।

24 घण्टे में कहीं कहीं तेज बारिश हो सकती

मौसम विभाग के अनुसार मौसम की सक्रियता बनी हुई है। गुरुवार को भी मेवाड़ में कुछ जगह तेज बारिश होने की संभावना है। उदयपुर संभाग में इस मानसून में अब तक जयसमंद क्षेत्र में सबसे अधिक कुल 527 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

बीती रात  मावली में 120 मिमी बारिश

बुधवार सुबह 8 बजे तक उदयपुर जिले के मावली में 120 मिलीमीटर बारिश हुई। जयसमंद 69, भींडर 46, ओंगणा 40, उदयपुर शहर 37, उदयसागर 38, वल्लभनगर 45, चितौड़ जिले के वागन डेम क्षेत्र में 105, अरनोद 45, प्रतापगढ़ 60, नागलिया 53, गादोला 50, सागवाड़ा 68, मिलीमीटर बारिश हुई।

mokshi make your home better with our best appliances
highlight led and fan
Tags: Barishmonsoon in udaipurUdaipur barish

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .