AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में तेज बारिश का इंतजार

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 9, 2022
Reading Time: 1 min read
madar chota talab


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मानसून आने के बाद उदयपुर सहित मेवाड़ में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश का क्रम बना हुआ है। हालांकि उदयपुर शहर में अभी भी तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है।
शुक्रवार को शहर में हल्की बारिश होने के बाद धूप निकल आयी। शनिवार को भी सुबह से बादलों की मौजूदगी के बीच धूप खिली। हालांकि दोपहर तीन बजे के आसपास शहर के कुछ क्षेत्रोंं में बूंदाबांदी हुई उसके बाद हल्की बारिश शुरू। लोगोंं में तेज बारिश का इंतजार बढऩे के साथ ही गर्मी और उमस का असर भी दो दिन में फिर तेज हो गया है।

nagar nigam udaipur air pollution poster

झीलों के कैचमेंट में भी नहीं हो रही तेज बारिश

मानसून आने के बावजूद अभी तक झीलों के कैचमेंट में तेज बारिश नहीं हो पायी है। इसके चलते झीलों में आवक का इंतजार बढ़ता जा रहा है। उदयपुर शहर की झीलों को भरने वालें बांध, तालाब भी खाली पड़े है इस कारण भी इंतजार बढ़ता जा रहा है। फतहसागर को छलकाने वाले मदार बड़ा और मदार छोटा तालाब भी अभी तक आधे से ज्यादा खाली पड़े है। अभी तक इनके कैचमेेंट भी बारिश नहीं हुई है। यहीं स्थिति आकोदड़ा,मादड़ी और देवास प्रथम बांध के कैचमेंट की भी है। इनके भरने पर पीछोला,फतहसागर में पानी की आवक हो सकेगी।

UIT Udaipur prashasan shahron ke sang Poster

बीती रात लसाडिय़ा में दो इंच बारिश

जलसंसाधन विभाग के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटे में उदयपुर जिले के लसाडिय़ा में सबसे ज्यादा 48 मिलीमीटर बारिश हुई। गोगुंदा 40, कुराबड़ 24, मावली 23 और सलूंबर में 21 मिलीमीटर बारिश हुई। भीलवाड़ा में 24 घंटे मेंं 80 मिलीमीटर बारिश होने से क्षेत्र के कई नालों में पानी का बहाव शुरू हो गया।

highlight advertisement
mokshi make your home better with our best appliances
Tags: monsoon in udaipurMonsoon news udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .