AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

तेज हवा के साथ हुई बारिश: उदयपुर में बिजली सप्लाई चरमराई

Lucky Jain by Lucky Jain
July 5, 2022
Reading Time: 2 mins read
rain with strong wind in Udaipur many trees fell and power cuts


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में मंगलवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान कई जगह पेड़ गिरे। बिजली घुल होने से आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में डूब गया। बीते 24 घंटे में डूंगरपुर जिले के आसपूर में सबसे ज्यादा 120 मिलीमीटर (करीब 5 इंच बारिश) बारिश हुई। 

शहर में मंगलवार सुबह  कुछ देर के लिए बूंदाबांदी या हल्की बारिश ही हुई, लेकिन शाम करीब छह बजे तेज हवाओं के साथ शहर में बारिश का दौर शुरू हुआ। हालांकि तेज हवा के कारण बारिश का दौर ज्यादा देर नहीं चला। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में भी मेवाड़ में तेज बारिश की संभावना जताई है।

uit udaipur

बिजली निगम के मेंटीनेंस कार्य की हकीकत आयी सामने

मानसून पूर्व बिजली निगम ने कई दिनों तक रखरखाव के नाम बिजली कटौती की गयी। थी। लेकिन मानसून आने के बाद शहर में पहली बार हुई अच्छी बारिश ने बिजली विभाग के मेंटीनेंस कार्य की पोल खोलकर रख दी। कुछ देर तेज हवा के साथ हुई बारिश से ही आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में डूब गया। घण्टो बिजली सप्लाई बहाल नहीं होने से लोग परेशान रहे।

ठोकर चौराहे के पास यूनिपोल गिरा, बड़ा हादसा टला

तेज हवा चलने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में कई जगह पेड़ गिरे। इससे रास्ते भी अवरुद्ध हुए। शहर में सहेलीमार्ग, दुर्गा नर्सरी रोड क्षेत्र, गोवर्धन विलास, प्रतापनगर, आरके सर्किल, भुवाणा क्षेत्र सहित कई जगह पेड़ गिरे। नगर निगम की टीमों ने पेड़ हटाकर रास्ता बहाल किया।

ठोकर चौराहे के पास एक निजी विज्ञापन कम्पनी का लोहे का यूनिपोल भी तेज हवा को झेल नहीं पाया। यूनिपोल अचानक प्रतापनगर-ठोकर मेन रोड पर आ गिरा। अति व्यस्तम मार्ग पर यूनिपोल गिरा, गनीमत रही उस वक्त उसकी चपेट में कोई नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया।

rain with strong wind in Udaipur many trees fell and power cuts

24 घण्टे में आसपुर में 120 मिलीमीटर बारिश

मंगलवार सुबह 8 बजे तक 24 घण्टे में डूंगरपुर के आसपुर में 120 मिलीमीटर, साबला 71, उदयपुर जिले के जयसमंद क्षेत्र में 100, ऋषभदेव 72, सलूम्बर 58, लसाड़िया 50, सोमकागदर 70, राजसमंद के नाथद्वारा में 55 मिलीमीटर बारिश हुई।

rain with strong wind in Udaipur many trees fell and power cuts
mokshi make your home better with our best appliances
highlight advertisement
Tags: monsoon in udaipurrainrain in udaipurrain news udaipurrainy udaipurudaipur weather updateudaipur wind rain

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .