जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ को फोन पर धमकी भरा कॉल आया है। इस संबंध में राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने डाक के जरिए संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस अब उस नंबर को ट्रेस कर आरोपी तक पहुंचने में जुट गयी है।
पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र सिंह राठौड़ चुरू से विधायक हैं। अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया था। जिसमें उसने कहा कि तूने मुझे झूठे केस में फंसाया, अब मैं बरी हो गया हूं, तुझे देख लूंगा। इस धमकीभरे कॉल के बाद भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस आरोपी को चिह्नित कर उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।




