AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

युवक की निर्मम हत्या उदयपुर के शांत माहौल को खराब करने की बाहरी साजिश तो नहीं.?

Lucky Jain by Lucky Jain
June 28, 2022
Reading Time: 1 min read
नूपुर शर्मा के समर्थक युवा टेलर की निर्मम हत्याः उदयपुर में तनाव, बाजार बंद, 24 घंटे नेट बंद रहेगा


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हत्या के दो संदिग्ध आरोपी पकड़े गए

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर की चार दीवारी मध्य स्थित मुख्य बाजार मालदास स्ट्रीट में दिनदहाड़े एक युवा टेलर की निर्मम हत्या के पीछे उदयपुर के शांत माहौल को खराब करने की योजनाबद्ध साजिश नजर आती है। तीन दिन बाद ही उदयपुर में जगन्नाथ यात्रा होनी है। रथ भी इन्हीं गलियों से गुजरेगा।

आरोपियों द्वारा हत्या का लाइव वीडियो बनाना, उसके बाद दो सिरफिरे आरोपियों द्वारा हत्या के बाद आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो वायरल करना, क्या ये कोई बाहरी साजिश तो नहीं हैं। जानकारी के आया है कि पुलिस ने राजसमंद में हत्या के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन यहां पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि इस साजिश के पीछे छुपे हर आरोपी की गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी हो।

उदयपुर हमेशा शांत माहौल और गंगा-जमुना तहजीब का उदाहरण रहा है। छुट-पुट घटनाओं के अलावा यहां इस प्रकार से कभी भी साम्प्रदायिक माहौल खराब नहीं हुआ। ऐसे में उदयपुर में इस प्रकार की घटना का हो जाना उदयपुर के हर वाशिंदे के लिए तकलीफदेह है। इस घटना के तात्कालिक परिणामों के अलावा पर्यटन की दृष्टि से दूरगामी दुष्परिणाम भी सामने आ सकते हैं।

हर उदयपुरवासी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि माहौल शांत रहे

पर्यटक ऐसे जिले में आने की कभी मंशा नहीं रखते जहां माहौल इस हद तक खराब हो। उदयपुर की आबोहवा में तो हमेशा प्रेम, सद्भाव का माहौल था, तो ये नफरत कहां से आयी है। इसके पीछे किन लोगों का हाथ है।

इस सब के बीच सरकार के अलावा स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भूमिका और जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि उदयपुर की आबोहवा में जहर न घुले। पुलिस न सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार करे, बल्कि उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी करे। पुलिस हर उस आरोपी को पकड़े जिसने उदयपुर की आबोहवा खराब करने का प्रयास किया है। इसके अलावा उदयपुर में रहने वाले हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह शहर के माहौल को शांत रखे और पुलिस प्रशासन पर भरोसा करे।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .