AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुई झीलों की नगरी, जिले भर में 81 हजार से अधिक लोगों ने किया योग

Lucky Jain by Lucky Jain
June 21, 2022
Reading Time: 2 mins read
international yoga day 2022 at gandhi ground udaipur

योग दिवस पर गांधी ग्राउंड में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेते शहरवासी



Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंगलवार को शहर के गांधी ग्राउंड स्थित भंडारी दर्शक मंडप परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला प्रशासन, आयुर्वेद विभाग उदयपुर, नगर निगम, नगर विकास प्रन्यास के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम हुए। योग गुरूओं ने सही तरीके से किए जाने वाले योगाभ्यास और इसके फायदे बताए।

आयुर्वेद कॉलेज जिला योग प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिलेभर में अलग-अलग संस्थाओं के माध्यम से करवाए गए योगाभ्यास में 81 हजार से अधिक लोगों ने योग कर इस दिवस के महत्त्व को उद्घाटित किया।

लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

नगर निगम परिसर में महापौर जीएस टांक ने शहरवासियों, निगम कर्मचारियों और पार्षदों को योगाभ्यास करवाया।

कोरोना के कारण दो साल से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस तरह से नहीं मनाया जा सका था। ऐसे में इस वर्ष उदयपुरवासियों ने सामूहिक योगाभ्यास में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। योगाभ्यास के दौरान जितना जोश बच्चों और युवाओं में दिख रहा था, बुजुर्ग भी उतने ही उत्साह से भरे दिखाई दिए।

मेडिकल स्टूडेंट्स और डॉक्टर्स ने भी किया योग

international yoga day 2022 at gbh general hospital udaipur

अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस की ओर से कॉलेज और हॉस्पिटल परिसर में स्टूडेंट्स और डॉक्टर्स के लिए योग शिविर हुआ। इसमें प्राचार्य डॉ. विनय जोशी की मौजूदगी में हरिद्वार से आए प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक अनीता पालीवाल, नरेश पालीवाल, अर्जुन सनाढ्य, अशोक तनेरिया ने स्टूडेंट्स और डॉक्टर्स को योगाभ्यास बताया और इसके फायदे बताए।

हास्य योगाभ्यास से सभी प्रफुल्लित हो गए

international yoga day 2022 at vidyapeeth university udaipur

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साईंसेस परिसर में योग शिविर हुआ। इसमें में बड़ी संख्या में एनसीसी केडेट्स, विद्यापीठ कार्यकर्ता, शहर के गणमान्य नागरिकों को योग गुरू डॉ रोहित कुमावत के बताए अनुसार प्राणायाम, अनुलोम विलोम, वज्रासन, चक्रासन, वक्रासन, हलासन, सर्वांगासन, पश्चिमोतान आसन, गोमुखासन, मत्यासन, उष्ट्रासन, ताडासन, पादहस्तासन, का करीब एक घंटे तक अभ्यास कराया। हास्य योग से कार्यक्रम का समापन किया गया।

योग कार्यशाला का हुआ समापन

international yoga day 2022 program by arogya vihar dham udaipur

आरोग्य विहार धाम और विश्वेश्वरैया फाउंडेशन की ओर से चल रही तीन दिवसीय निशुल्क योग कार्यशाला का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समापन हुआ। योग साधक भरत मेनारिया, अरविंद अजमेरा, योग साधिका प्रेमबाला राजपुरोहित एवं शिवानी शर्मा ने योगाभ्यास के अंतर्गत स्वस्तिकासन, उत्थित पद्मासन, चक्रासन, गरुड़ासन, तिर्यक भुजंगासन, हस्त उत्तानासन सहित अन्य आसनों का अभ्यास कराया। आरोग्य विहार धाम के योगाचार्य डॉ. विक्रम मेनारिया ने बताया कि सभी योग प्रशिक्षकों का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में श्रीमद्भागवत गीता भेंट की गई। सभी योग साधकों को आयुष मंत्रालय का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

एनसीसी कैडेट्स ने किया योगाभ्यास

international yoga day 2022 program by NCC 5 RAJ GIRLS BATALIAN udaipur

5 राज गर्ल्स बटालियन, उदयपुर के तत्वाधान में 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। उदयपुर के विभिन्न स्कूल और कॉलेज के करीब 500 एनसीसी कैडेट्स और एएनआ. ने योगाभ्यास किया।

Tags: international yoga day 2022international yoga day 2022 at gandhi ground udaipurinternational yoga day 2022 programs in udaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .