AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर कलेक्टर की अपीलः लोग भीड़ का हिस्सा न बनें, फेक-भड़काऊ मैसेज पर पुलिस की नजर

Lucky Jain by Lucky Jain
June 14, 2022
Reading Time: 1 min read
udaipur collector appeal for peace dont send fake messages


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश के कई राज्यों में हुए दंगे और बिगड़ते माहौल को देखते हुए उदयपुर प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गयी है। हर उन्मादी, भड़काऊ भाषा वाले मैसेज और फेक मैसेज पर नजर रखी जा रही है।

मंगलवार को कलेक्टर ताराचंद मीणा ने भी उदयपुरवासियों से अपील कर संदेश जारी किया है कि लोग हमेशा की तरह सौहार्द बनाएं रखें और किसी प्रकार की उन्मादी भीड़ का हिस्सा न बनें।

mokshi make your home better with our best appliances

कलेक्टर ने अपील कर, कहा है कि पिछले दिनों में देश-प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न कारणों से अनहोनी घटनाएं घटित हुई हैं और कानून व्यवस्था प्रभावित हुई है। मेवाड़ में शांति और सौहार्द की परम्परा रही है। जिसका परिचय आपने विविध धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान शांतिप्रिय वातावरण बनाकर दिया है। ऐसे में अनुरोध है कि लोग सचेत रहें और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर फैलने वाले फेक और भड़काऊ मैसेज के बारे में पुलिस को जानकारी दें।

कलेक्टर ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर शेयर होने वाले सभी प्रकार के संदेशों पर कड़ी नजर रख रही है। लोग व्हाटसएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम या ट्विवटर पर किसी भी फेक मैसेज को फॉरवर्ड न करें, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो। किसी भी प्रकार की अवांछित घटना होने पर एकत्रित होने वाली भीड़ का हिस्सा न बनें और ऐसा कहीं कुछ हो रहा हो तो तत्काल प्रभाव से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें।

uit udaipur
nagar nigam udaipur
Tags: fake messagesudaipur collectorudaipur collector appeal for peaceudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .