AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत: पेट्रोल पंप सूखने की कगार पर, डॉलर ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित

Lucky Jain by Lucky Jain
June 14, 2022
Reading Time: 1 min read
petrol diesel crisis on petrol pumps in rajasthan and other states


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। एक्ससाइज ड्यूटी घटने के बाद अब डॉलर की कीमतों में अचानक हुई वृद्धि से ही देश के विभिन्न राज्यों के ज्यादातर पेट्रोल पम्प पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। डॉलर के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों के चलते पेट्रोलियम कंपनिया सप्लाई कम कर रही हैं, इससे देश में पेट्रोल पंप सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं और कई तो सूख भी चुके हैं।

राजस्थान में हालात तो और भी ज्यादा खराब हैं, यहां कई पेट्रोल पंप पर मात्र 1 से 2 दिन का पेट्रोल ही बचा है और यहां सप्लाई नहीं हुई तो इन्हें बंद करना पड़ जाएगा।

राजस्थान में पहली बार ये हालात देखने को मिल रहे हैं, जब आमजनता के सामने पेट्रोल-डीजल उपलब्धता का संकट खड़ा है, वहीं किसानों के सामने और भी बड़ी समस्या है। मानसून शुरू होने के साथ ही खेत में बुआई होती है, ताकि फसल को बारिश का पानी मिल सके। खेती के लिए किसानों को बड़ी मात्रा में डीजल की जरूरत होती है।

mokshi make your home better with our best appliances

डॉलर की कीमतों में बढ़ोतरी से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़े कच्चे तेल के दाम

जानकारी के अनुसार डॉलर की कीमतों में अचानक वृद्धि हुई है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि हुई है। जिससे सार्वजनिक क्षेत्र तेल कंपनियों को डीलरों को तेल की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर किया जा रहा हैए और इस तरह संकट पैदा हो रहा है।

तत्काल समाधान की जरूरत

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार प्रदेश के पेट्रोल पंप सिर्फ आईओसीएल के भरोसे चल रहे हैं। क्योंकि एचपीसीएल और बीपीसीएल ने पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बहुत कम कर दी है। इसका नुकसान पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आम जनता और राजस्थान सरकार को भी उठाना पड़ रहा है। ऐसे ही हालात रहे तो पेट्रोल पंप बंद करने पड़ेंगे।

ईंधन पंप मालिकों और डीलरों के संघ का मानना ​​है कि अगर समस्या का तुरंत समाधान नहीं किया गया तो संकट लंबे समय तक बना रह सकता है।

nagar nigam udaipur
uit udaipur
Tags: petrol diesel crisispetrol diesel crisis in rajasthanpetrol diesel crisis on petrol pumps in rajasthan and other statespetrol pumps in rajasthan and other statesrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .