AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हॉर्स ट्रेडिंग का षड़यंत्र करने वाले इस बार भी होंगे विफल: गहलोत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 5, 2022
Reading Time: 1 min read
cm ashok gehlot reached udaipur congress mla badabandi and said horse trading conspiracy will not success


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नाराज चल रहे विधायकों को लेकर उदयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले नाराज चल रहे छह विधायकों की मान मनुहार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को उदयपुर पहुंचे। गहलोत और उनके साथ आए छह विधायक डबोक एयरपोर्ट से सीधे कोडिय़ात में बाड़ाबंदी स्थल पहुंचे। यहां ताज अरावली रिसोर्ट में कांग्रेस और समर्थिक विधायकों की बाड़ाबंदी की हुई है।

डबोक एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि तीनों सीटों पर कांग्रेस जीतेगी। हमारे विधायक एक जुट है और इन लोगों ने संकट के समय भी सरकार का साथ नहीं छोड़ा। साथ ही थे, साथ ही हैं, साथ ही रहेंगे। हमारे जब क्राइसिस आया था, उस वक्त सरकार बचाने वालों में जो शामिल थे, उनसे बीजेपी को उम्मीद नहीं करनी चाहिए थी, न बीजेपी के समर्थित उम्मीदवार को। जब क्राइसिस के अंदर साथ दिया हो उसके मुकाबले में तो राज्यसभा के जो चुनाव हैं, वो कुछ भी नहीं होता है।

हर विधायक की अपनी कुछ समस्याएं रहती हैं, कुछ हल होती हैं, कुछ नहीं भी होती

राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकोंं में चल रही नाराजगी को लेकर गहलोत ने कहा कि हर विधायक की अपनी कुछ समस्याएं रहती हैं, कुछ हल होती हैं, कुछ नहीं भी होती हैं, अगर मान लो कोई कहने के लिए बात करे मुझसे, तो वो कोई बुरी बात नहीं होती है। हो सकता है कि कोई कमी-वेशी रही हो तो, इसलिए वो छोटी-मोटी नाराजगी थी और मैं समझता हूं कि आज सब मेरे साथ यहां आए हैं। आप देख रहे हैं कि किसी को भी शिकायत नहीं है। सब मिलकर के तीनों सीटें कांग्रेस जीतेगी।

mokshi make your home better with our best appliances

हॉर्स ट्रेडिंग के षड़यंत्र कोई काम नहीं आएंगे

राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले सतेचक महेश शर्मा द्वारा एसीबी में पेश किए परिवाद को लेकर गहलोत ने कहा कि वो इसलिए दिया है कि जो माहौल बना हुआ था कि जिस रूप में यहां पर बड़े रूप में हॉर्स ट्रेडिंग होगी, जब कोई उद्योगपति आता है तो ये आप मानकर चलो स्वाभाविक रूप से होता है कि वो क्यों आए हैं। उनका जो हॉर्स ट्रेडिंग का षड़यंत्र है, हमने पहले भी विफल किया है। इस बार भी आप देखेंगे 10 तारीख को शाम को उनके जितने भी षड़यंत्र चल रहे हैं, हॉर्स ट्रेडिंग के वो कोई काम नहीं आएंगे।

indira gandhi shahari rojgar guarantee yojana - 1
UIT udaipur door to step delivery services
Tags: CM Ashok Gehlotcongress mla badabandicongress mla badabandi in udaipurhorse tradingrajasthan rajyasabha election 2022rajyasabha electionudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .