AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 12 जून से होगी शुरू: शहरी क्षेत्र में 100 दिन का मिलेगा रोजगार

Lucky Jain by Lucky Jain
June 4, 2022
Reading Time: 1 min read
indira gandhi shahari rojgar guarantee yojana will start from 12 june in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कलक्टर मीणा ने ली बैठक : अधिकारियों से कहा हर जरूरतमंद को मिले रोजगार

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक शनिवार को कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा 2022-23 के तहत 12 जून 2022 से इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू हो रही है। इसके तहत विभिन्न वार्डों के बेरोजगार युवाओं को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। 100 दिन के रोजगार के तहत 259 रूपए प्रतिदिन मजदूरी दी जाएगी।

महापौर गोविंद सिंह टाक, उपमहापौर पारस सिंघवी ने सभी निगम पार्षदो से अपील की कि इस योजना का निगम के सभी वार्ड क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा लाभांवित हो सकें। बैठक में सदस्य सचिव एवं नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ ने इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

यह कार्य होंगे इस योजना में

इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना तहत शमशान, कब्रिस्तान में मिट्टी हटाने के कार्य, सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण के कार्य, सार्वजनिक स्थलों पर झाड़ियां की सफाई के कार्य, पौधारोपण के कार्य, उद्यान से संबंधित साफ सफाई एवं नर्सरी के संबंधित कार्य, सार्वजनिक सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई एवं रखरखाव के कार्य, नाला नालियों की सफाई का कार्य, सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण विध्वंस कार्यों से उत्पन्न सामग्री को हटाने, डिवाइडर रेलिंग दीवार सार्वजनिक स्थलों पर पुताई पेंटिंग के करवाए जाएंगे।

नगर निगम में कर सकते है आवेदन

nagar nigam udaipur

इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के कार्य करने के इच्छुक युवक या युवतियों से नगर निगम द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन प्रारूप नगर निगम कार्यालय सहित सभी वार्ड पार्षद के पास उपलब्ध करवाया गया है। इस योजना के क्रियान्वयन में लगभग 800 करोड़ रूपए का खर्च प्रस्तावित है। शहरी क्षेत्र में निवासरत परिवार के 18 से 60 वर्ष उम्र तक के सदस्य इस योजना पात्र होंगे।

mokshi make your home better with our best appliances
UIT udaipur door to step delivery services
Tags: indira gandhi shahari rojgar guarantee yojanaindira gandhi shahari rojgar guarantee yojana will start from 12 junerajasthan newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .