AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

23 मई को उदयपुर सहित मेवाड़ में आंधी व कुछ जगह हल्की बारिश के आसार

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 21, 2022
Reading Time: 1 min read
air force helicopter controls fire of hill area udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। नम हवाएं चलने से शनिवार को उदयपुर में गर्मी का असर कम रहा।इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटो में राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इससे गर्मी से परेशान लोगोंं को काफी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने शनिवार को ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। 22 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत के क्षेत्रों के उपर सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में आगामी चार-पांच दिन मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के उत्तरी भागों में 22-24 मई के दौरान तंत्र का प्रभाव होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान में एक दो स्थानों पर ओलावृष्टी भी हो सकती

mokshi make your home better with our best appliances

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 23 मई को रहेगा। इस दौरान जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर व कोटा संभाग के जिलों में तीव्र मेघगर्जन के साथ ही अचानक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना भी है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में एक दो स्थानों पर ओलावृष्टी भी हो सकती है।

उदयपुर में गिर सकता दिन का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 22 मई से 27 मई तक उदयपुर में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि रात का तापमान 26.0 डिग्री से 27.0 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

udaipur UIT door to step delivery services
Tags: daily weather forecastimd jaipurudaipur mausam

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .