AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

साइक्लोन असानी: ओडिशा, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, 125 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

Lucky Jain by Lucky Jain
May 9, 2022
Reading Time: 1 min read
cyclone asani effect stormy rain alert in odisha and west bengal


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता,(एआर लाइव न्यूज)। साइक्लोन असानी के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी कर मछुआरों और किनारों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है।

आईएमडी ने अनुमान जताया है कि जिस रफ्तार से तूफान ने बंगाल की खाड़ी में प्रवेश किया है, ऐसे में 9 मई को बंगाल और ओडिशा में 90 किमी प्रति घंटे और 10 मई को 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान तूफानी बारिश भी होगी।

ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। हालांकि, अगले 48 घंटों में तूफान के कमजोर होने की भी संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कोलकाता, हुगली और पश्चिमी मेदनीपुर जिलों में तूफान और हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन असानी का असर सबसे अधिक अंडमान निकोबार से लगभग 610 किमी उत्तर-पश्चिम में, पोर्ट ब्लेयर से 500 किमी पश्चिम में, विशाखापत्तनम से 810 किमी दक्षिण-पूर्व और पुरी से 880 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में देखने को मिलेगा।

air force helicopter controls fire of hill area udaipur
udaipur uit advertisement
Tags: cyclone asanicyclone asani effectcyclone asani in odishanational newsstormy rain alert

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .