आमजन को गर्मी से मिली राहत, रविवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री था
उदयपुर.(एआर लाइव न्यूज)। लगातार बढ़ोतरी के बीच मंगलवार को दिन के तापमान में गिरावट आने से गर्मी से परेशान आमजन को हल्की राहत मिली है। रविवार के मुकाबले मंगलवार को दिन के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आयी है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान औसत अधिकतम तापमान से 2 डिग्री कम है। इससे भी आमजन को गर्मी से राहत मिली है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29.9 डिग्री रहा था जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री रहा था। पिछले दो दिनों में बादल छाए रहने और राजस्थान के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने से उदयपुर के तापमान पर भी असर पड़ा है।
दिन : अधिकतम तापमान : न्यूनतम
- 28 अप्रैल : 42.1 : 26.2
- 29 अप्रैल : 40.0 : 24.6
- 30 अप्रैल : 40.5 : 27.4
- 1 मई : 43.4 : 27.6
- 2 मई : 40.0 : 29.9
- 3 मई : 37.4 : 26.8




