AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आर्मी एरिया की पहाड़ी पर लगी आग को बुझाने फिर आया वायुसेना का हेलिकॉप्टर

Lucky Jain by Lucky Jain
April 28, 2022
Reading Time: 1 min read
fire at hill of army station udaipur and forest area


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कलक्टर ने बाकी वन खंड और आर्मी एरिया का दौरा किया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिले के वन क्षेत्रों में दावानल लगने का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं जिला प्रशासन और वन विभाग के साथ सैन्य लवाजमा भी इस दावानल को काबू में पाने के प्रयासों में लगातार लगा हुआ है। आर्मी एरिया और इससे सटे बाकी वन खंड पर लगी आग को काबू करने के लिए गुरूवार को वायुसेना के हेलिकॉप्टर को बुलाना पड़ गया। हेलिकॉप्टर शुक्रवार को इस दावानल को नियंत्रित करने ऑपरेशन में जुट जाएगा।

आर्मी एरिया और बांकी वनखंड की पहाड़ी पर आग लगने की सूचना पर गुरूवार को कलक्टर ताराचंद मीणा ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और आग पर काबू पाए जाने के प्रयासों की जानकारी ली।

डीएफओ मुकेश सैनी और एसीएफ केएल शर्मा सहित कई वनकर्मी आग बुझाने के कार्य में जुटे रहे। इधर सेना के जवान आर्मी एरिया की पहाड़ी पर लगी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन हवा चलने के कारण आग बढ़ती जा रही है।

कलक्टर ताराचंद मीणा ने छावनी के सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और आर्मी एरिया की पहाड़ी पर लगी आग और इसके संबंध में जानकारी ली। एकलिंगगढ़ छावनी के स्टेशन कमांडर ने बताया कि गुरुवार को लगी आग को काबू में पाने के लिए गुजरात से एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर भी पहुंच चुका है और शुक्रवार सुबह से यह भी दावानल को बुझाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर देगा।

MOKSHI best appliances for better india
udaipur uit advertisement
Tags: fire at hill of army station udaipurfire at hill of army station udaipur and forest areaudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .