AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बड़गांव और गिर्वा क्षेत्र की पंचायतों को फिर से मिली जमीन

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 25, 2022
Reading Time: 1 min read
udaipur uit meeting passes financial permission of many development projects


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूआईटी से जमीनें हस्तांतरित करने के कलेक्टर ने जारी किया आदेश

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने उपखंड गिर्वा व बड़गांव क्षेत्र में यूआईटी के नाम दर्ज बिलानाम आबादी जमीनों को फिर से संबंधित पंचायतों को आवंटित करने के आदेश जारी किए है।

सोमवार को जारी हुए आदेश अनुसार कुल 214.335 हैक्टेयर जमीने फिर से पंचायतों के खाते में आएगी। ये वे जमीनें है जिन पर आबादी बसी हुई है। कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी गिर्वा और उपखंड अधिकारी बडग़ांव द्वारा 31 जनवरी 2022 को पेश की अनुशंषा रिपोर्ट व 23 मार्च 2022 को यूआईटी सचिव से प्राप्त सहमति के आधार पर जमीन हस्तांतरण का यह आदेश जारी किया है।

इस मामले में गिर्वा व बडग़ांव क्षेत्र के सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे और इसके लिए एक संघर्ष समिति भी बनाई गई। आबादी जमीनें यूआईटी से पंचायतों को फिर से हस्तांतरित की मांग को लेकर इन लोगों ने प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत लगे शिविरों को बहिष्कार भी किया था। इसके बाद मामला राज्य सरकार तक पहुंचा और अब कलेक्टर ताराचंद मीणा ने इसके आदेश जारी कर दिए है।

इन पंचायतों में रहने वाले लोगों को होगा फायदा

जिंक स्मेल्टर, बेड़वास, देबारी, बिछड़ी, तितरड़ी, डाकन कोटड़ा, उमरड़ा, देवाली (ग्रामीण गोवर्धनविलास), कलड़वास, एकलिंगपुरा, बलीचा, भोईयों की पंचोली, मटून, काया, चणबोर, सीसारमा, बुझड़ा, नाई, सापेटिया, बेदला खूर्द, बेदला, अंबेरी, बडग़ांव, चिकलवास, लोयरा, थूर, बड़ी, शोभागपुरा, लखावली, भुवाणा, ढीकली और रेबारियों का गुड़ा।

जमीनें मिलने के साथ ही चुनौती भी सामने

इस आदेश में शामिल अधिकांश पंचायतें शहर के आसपास की है और इन पंचायतों में जमीनों के
भाव बहुत ऊंचे है। ऐसे में आबादी क्षेत्र की जमीनें पंचायतों को मिलने के बाद कतिपय भू-माफिया और जनप्रतिनिधियों की सांठगांठ में जमीनें खुर्द बुर्द नहीं हो। इसकी चुनौती भी सामने होगी।

udaipur uit advertisement
MOKSHI best appliances for better india

्र

Tags: ar live newsbadgaon panchayatgirwa panchayatUdaipur uitUdaipur update news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .