AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कन्या भ्रूण परीक्षण गिरोह का खुलासा : निलंबित ब्लॉक सीएमओ सहित 3 गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
April 22, 2022
Reading Time: 1 min read
state pcpndt cell bust fetal gender test gang jodhpur and arrest suspended block cmo in decoy operation


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • घर के अंदर मशीन लगाकर कर रहे थे कन्या भ्रूण परीक्षण
  • स्टेट पीसीपीएनडीटी यूनिट की बड़ी कार्रवाई

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। स्टेट पीसीपीएनडीटी यूनिट ने शुक्रवार को जोधपुर शहर के शास्त्रीनगर क्षेत्र स्थित एक घर में दबिश देकर कन्या भ्रूण परीक्षण गिरोह का खुलासा किया है। टीम ने निलंबित ब्लॉक सीएमओ सहित तीन को मौके से गिरफ्तार किया है। टीम ने गिरोह तक पहुंचने के लिए एक प्रेग्नेंट महिला की मदद से डिकॉय ऑपरेशन किया था।

पुलिस इंस्पेक्टर जितेन्द्र गंगवानी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. जितेन्द्र सोनी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गयी है। जोधपुर में ब्लॉक सीएमओ पद से निलंबित चल रहा इम्तियाज बालेसर, निजी हॉस्पिटल में ओटी असिस्टेंट भंवरलाल जांगीड़ और मकान मालिक अशोक प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है। इम्तियाज और भंवरलाल ने अशोक प्रजापत के मकान में ही भ्रूण परीक्षण मशीन रखी हुई थी और यहीं से भ्रूण परीक्षण का अवैध काम किया जाता था।

50 से अधिक भ्रूण परीक्षण कर चुका है इम्तियाज

MOKSHI best appliances for better india

स्टेट पीसीपीएनडीटी यूनिट को सूचना मिली थी कि जोधपुर में कन्या भ्रूण परीक्षण किया जा रहा है। इस पर टीम जोधपुर पहुंची। गिरोह तक पहुंचने के लिए टीम ने एक प्रेग्नेंट महिला से मदद ली और डिकॉय ऑपरेशन किया। महिला ने गिरोह से संपर्क किया। इम्तियाज ने भ्रूण परीक्षण के लिए महिला को आज का समय दिया था और शास्त्रीनगर स्थित घर पर आने के लिए कहा था। इस पर आज महिला टीम के साथ मौके पर पहुंची। जैसे ही इम्तियाज ने भ्रूण परीक्षण करना शुरू किया, घात लगाए बैठी टीम ने उसे धरदबोचा। टीम ने आरोपी इंम्तियाज के कब्जे से भ्रूण परीक्षण मशीन, 70 हजार रूपए नगद सहित अन्य मशीन और सामान बरामद किए हैं।

पूछताछ में निलंबित ब्लॉक सीएमओ डॉक्टर इम्तियाज ने कबूला कि वह इस मशीन से 50 से अधिक भ्रूण परीक्षण कर चुका है। इस अवैध मशीन को उसने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास भागीरथ पैलेस स्थित सर्जीकल मेडिकल उपकरणों के मार्केट से खरीदा था।

Tags: bhrun parikshan girohblock cmo arrest in decoy operationfetal gender testjodhpur newsPCPNDT ACTrajasthan newsrajasthan PCPNDT Cell

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .