AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जोधपुर के ज्वैलर की हत्या, रणकपुर घाटे में मिली लाश: आरोपी दोस्त गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
April 22, 2022
Reading Time: 1 min read
jodhpur jeweller murder dead body found in sayra udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिले के सायरा थाना क्षेत्र के रणकपुर घाट सेक्शन में हनुमान मंदिर के पास गुरूवार शाम मिली अधजली लाश की शिनाख्त जोधपुर के ज्वैलर अनिल सोनी (25) के रूप में हुई है। आरोपी ने युवक की हत्या कर लाश रणकपुर घाट सेक्शन में फेंक दी थी। जोधपुर पुलिस ने आज शुक्रवार सुबह युवक की हत्या के आरोपी दोस्त राजू माली को गिरफ्तार कर लिया है। जोधपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी राजू माली से हत्या के कारणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

टोल कटने के मैसेज और सीसीटीवी फुटेज से खुली पूरी कहानी

जोधपुर के पाल गांव निवासी ज्वैलर भंवरलाल सोनी मृतक अनिल सोनी के पिता हैं। उनकी पाल गांव में चामुंडा ज्वैलर्स नाम से दुकान है। भंवरलाल सोनी ने बुधवार रात को बोरानाड़ा थाने में बेटे अनिल के अपहरण की एफआईआर दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया था कि बेटा अनिल बुधवार को दुकान पर बैठा था। रात करीब 8 बजे उनके मोबाइल पर टोल कटने का मैसेज आया। मैसेज देखकर उन्होंने अनिल को फोन किया तो कोई जवाब नहीं आया। संदेह होने पर वे दुकान पहुंचे। दुकान पर अनिल नहीं मिला और कार भी दुकान के बाहर नहीं थी।

दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो देखा कि दुकान के पास रहने वाला राजू माली उनके बेटे को कुछ पिला रहा है। उसके बाद अनिल बेसुध हो गया। राजू माली अनिल को बेसुध अवस्था में ही कार में बैठाकर ले ले गया।

जोधपुर पुलिस ने युवक की तलाश कर रही थी, कि उसे गुरूवार शाम को उदयपुर पुलिस से मैसेज मिला कि सायरा थाना क्षेत्र के रणकपुर घाट सेक्शन में एक युवक की अधजली लाश मिली है। इस पर जोधपुर पुलिस अनिल के परिजनों के साथ सायरा पहुंची। परिजनों ने शव की अनिल सोनी के रूप में शिनाख्त की। इसके बाद जोधपुर पुलिस शव लेकर रवाना हो गयी। आरोपी ने अनिल सोनी की हत्या कर शव को रणपुर घाट सेक्शन में फेंक दिया, मृतक की पहचान न हो सके, इसलिए शव को जला दिया।

Tags: jeweller dead body found in sayra udaipurjodhpur jeweller murderjodhpur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .