AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में राजस्थान के 2 सपूत शहीद

Lucky Jain by Lucky Jain
April 15, 2022
Reading Time: 1 min read
3-soldiers-martyred-in-road-accident-while-going-to-encounter-site-in-shopian-jammu-kashmir


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में जा रहे सेना के जवानों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में राजस्थान के दो सपूतों सहित तीन जवान शहीद हो गए, वहीं 5 घायल हैं। हादसे में दौसा के कंचनपुरा गांव निवासी पवन सिंह गुर्जर और अलवर के कोटकासिम लाडपुर गांव निवासी राम अवतार शहीद हुए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां में कर्तव्य निर्वहन करते राजस्थान के सपूत दौसा के पवन सिंह गुर्जर और अलवर के राम अवतार सहित तीन जवानों की शहादत को नमन। इस कठिन घड़ी में हम सभी शहीदों के परिजनों के साथ हैं। घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

एक जवान की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्मीर के शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। मुठभेड़ के लिए जवानों की एक टुकड़ी रवाना हुई, इसमें जवान रामअवतार और पवन गुर्जर भी शामिल थे। लेकिन इनकी गाड़ी रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी। हादसे में अलवर के राम अवतार और दौसा के पवन सिंह गुर्जर की गाड़ी के नीचे दबने से मौत हो गई।
तीन महीने पहले ही पवन की शादी हुई थी।

दौसा के पवन सिंह की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। उनके शहीद होने के खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, पत्नी बेसुध हो गयी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। जवानों के शहीद होने की खबर आने के बाद से ही गांव में शोक का माहौल है। आस-पास के गांव के लोग शहीद के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि शहीद की पार्थिव देह का शनिवार का अंतिम संस्कार होगा।

Tags: alwar newsdausa newsencounter in shopian jammu kashmirrajasthan newsrajasthan two soldiers martyred in shopian encountershopian-jammu-kashmir

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .