उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति अमेरिका सिंह के बीच चल रहा घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
कटारिया ने बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव भवानी सिंह देथा को पत्र लिखकर सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति अमेरिका सिंह के खिलाफ हुई शिकायतों पर जांच पूरी होने तक अमेरिका सिंह को निलंबित करने की मांग की है।
कटारिया ने देथा को लिखा है कि राज्य सरकार द्वारा अमेरिका सिंह की नियुक्ति संबंधी शिकायत की जांच के लिए संभागीय आयुक्त उदयपुर की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया जा चुका है। इसी प्रकार सीकर के प्रस्तावित गुरुकुल विश्वविद्यालय विधेयक के लिए गठित जांच समिति जिसके अमेरिका सिंह अध्यक्ष थे उन्होंने मौका और तथ्यों की अनदेखी कर सरासर झूठी रिपोर्ट दी। इस मामले में भी राज्य सरकार द्वारा संभागीय आयुक्त, जयपुर की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया जा चुका है।
कटारिया ने कहा,सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के अधिनियम के तहत निलंबन हो सकता

कटारिया ने कहा,सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के अधिनियम के तहत निलंबन हो सकताकटारिया ने पत्र में लिखा है कि अमेरिका सिंह द्वारा किए गए अनियमित कार्य गंभीर प्रकृति के है और यदि यह उनके विरुद्ध प्रस्तावित जांच के दौरान कुलपति पद पर बने रहे तो वह जांच की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में मोहनलाल सुखाडियां विश्वविद्यालय अधिनियम 1962 की धारा 11(क) विश्वविद्यालयों की विधियां संशोधन विधेयक 2019 द्वारा उक्त अधिनियम में अंत:स्थापित की गयी थी। इस नयी धारा के द्वारा कुलाधिपति को यह शक्तियां दी गयी है कि वह कुलपति के विरुद्ध जांच लंबित रहने के दौरान उन्हें निलंबित कर सकेंगे। अत: अनुरोध है कि विश्वविद्यालय अधिनियम की मंशाअनुसार उक्त दोनों जांच पूर्ण होने तक कुलपति अमेरिका सिंह को निलंबित करने उचित कार्यवाही विभाग के स्तर से करें, ताकि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।



