AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सरकारी जमीन पर कब्जे का नया तरीका : निगम ने चलाया बुलडोजर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 29, 2022
Reading Time: 1 min read
सरकारी जमीन पर कब्जे का नया तरीका :  निगम ने चलाया बुलडोजर


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आबकारी आयुक्त के सरकारी निवास के सामने ही हो गया कब्जा

सड़क की 400 वर्ग फीट जमीन पर लगाया कियोस्क, निगम ने किया ध्वस्त

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर में व्यवसायिक उपयोग के लिए टीन शेड या एल्युमिनिमय के कियोस्क लगाकर सरकारी जमीन पर कब्जे का नया खेल खेला जा रहा है।पंचवटी मेन रोड पर स्थित आबकारी आयुक्त के सरकारी निवास के ठीक सामने मधुबन क्षेत्र में ऐसा ही एक कियोस्क मंंगलवार को नगर निगम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बाहरठ ने बताया कि जागरूक लोगों ने निगम को सूचना दी थी कि 3-सी,मधुबन, सुबोध भटनागर के घर के बाहर हाल ही में कियोस्क लगाकर करीब 400 स्क्वायर फीट सड़क सीमा की सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इस पर निगम की टीम ने जेसीबी से इस कियोस्क को ध्वस्त कर दिया। कुछ हिस्सा बचा उसे भी गैस कटर से काट दिया गया।

शहर में और भी कई क्षेत्रों में ऐसे कब्जे देखे जा सकते है, लेकिन जिम्मेदारो को शायद ये दिखाई नहीं देते। यह कब्जा भी शिकायत होने पर हट पाया। यह व्यवस्था पर सवाल है। ऐसे में शिकायत पर ही कारवाई के बजाए,निगम को खुद सख्त होना पड़ेगा

दिखावे के लिए कियोस्क का कुछ भाग घर की बाउंड्री के अंदर रखा

यहांं दिखावे के लिए इस कियोस्क का कुछ हिस्सा भटनागर के घर के अंदर की तरफ रखा या ताकी किसी को यह नहीं लगे कि कियोस्क सड़क पर अवैध रूप से लगाया गया है। कियोस्क के आगे के भाग को कपड़े से ढक भी दिया ताकी रास्ते चलते लोगों की एकदम इतने बड़े कियोस्क पर नजर नहीं पड़े।

सरकारी जमीन पर कब्जे का यह तरीका इसलिए अपना रहे लोग

शहर की कई प्रमुख सड़कों के किनारे, बाजारों में टीन शेड या एल्यूमिनियम के कियोस्क लगाकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का खेल चल रहा है। यह तरीका इसलिए अपनाया जा रहा है क्यों कि पक्का निर्माण शुरू होते ही लोगो की नजर में आ जाता है। जबकि ऐसे टीन शेड या एल्युमिनियम के बने कियोस्क रात के अंधेरे में कुछ ही देर में स्थापित करना आसान है। इस पर लोगों की एकदम नजर भी नहीं पड़ती।

Tags: #IASChetanRamDeoranagar nigam udaipurUdaipur Collector Tarachand Meena

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .