चित्तौड़(एआर लाइव न्यूज)। दो साल के लंबे अंतराल बाद शनिवार को चित्तौडग़ढ़-उदयपुर-चित्तौडग़ढ़ पैसेजेंर टे्रन का सफर फिर से शुरू हो गया। सुविधा जनक सफर होने के कारण लोगोंं को इस ट्रेन के दोबारा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार था।
चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान आक्या और डीआरएम विनीति गुप्ता ने शनिवार सुबह इस पैसेजंर ट्रेन को चित्तौड़ स्टेशन से उदयपुर के लिए रवाना किया। इस पैसेंजर ट्रेन के दिन में दो फेरे होने से सबसे ज्यादा फायदा डेली अप डाउन करने वाले यात्रियों और नोकरीपेशा लोगों को होगा। मार्च 2020 से यह ट्रेन बंद थी।
ट्रेन का यह रहेगा समय

गाड़ी संख्या 09602 ट्रेन चित्तौड़ से रोजाना सुबह 5.50 बजे रवाना होकर, घोसुंडा, कपासन, फतेहनगर, मावली जंक्शन, खेमली, राणा प्रताप नगर होते हुए 8 बजकर 35 मिनट पर उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09601 रोजाना शाम 7.30 बजे सिटी रेलवे स्टेशन उदयपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन मावली जंक्शन, फतेहनगर, कपासन, घोसुंडा होते हुए रात 10 बजकर 15 मिनट पर चित्तौडग़ढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।



