AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

यूआईटी का 547.65 करोड़ का बजट पास

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 24, 2022
Reading Time: 2 mins read
यूआईटी का 547.65 करोड़ का बजट पास


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। यूआईटी की गुुरुवार को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 547.65 करोड़ का बजट पास किया गया। बजट में रोड नेटवर्क, ड्रैनेज, झीलों की सफाई के लिए डीविडिंग मशीन खरीदने सहित कई विकास कार्य शामिल किए गए है।

चेयरमैन तारांचद मीणा की अध्यक्षता में हुई ट्रस्ट बैठक में सचिव अरूण हसीजा ने बजट पेश किया। विस्तृत चर्चा के बाद बजट पास कर दिया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 547.65 करोड़ प्राप्तियाँ होने एवं 547.12 करोड़ व्यय का प्रावधान है। व्यय की जाने वाली राशि में 177.73 करोड़ रू. उन कार्यो पर व्यय किये जायेंगे जो वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रारम्भ किये जा चुके है। बैठक में ट्रस्टी गिरिश जोशी, यूआईटी के ओएसडी पुष्पेंद्रसिंह शेखावत, भूमि अवाप्ति अधिकारी वारसिंह, कार्यवाहक एसीई संजीव शर्मा, एसई अनित माथुर और तकनीकी सलाहकार बीएल कोठारी भी मौजूद थे।

यूआईटी बजट की खास बातें

  • मुख्यमंत्री की बजट घोषणा अनुसार प्रतापनगर से बलीचा सड़क विस्तारीकरण, आयुर्वेद चौराहा से रामपुरा चौराहा तक एलिवेटेड रोड़, देहलीगेट चौराहे पर फ्लाईओवर एवं पुला चौराहा से सुखाडिय़ा सर्कल तक एलिवेटेड रोड के काम यूआईटी करवाएगी। इनकी कुल लागत 305 करोड़ अनुमानित है, जिसमें से वर्ष 2022-23 में कुल 70 करोड़ व्यय किये जाने का प्रावधान किया गया है।
  • सड़को के निर्माण, सुदृढीकरण व मरम्मत पर कुल 73.80 करोड़ खर्च होंगे। इनमें पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर खर्च होने वाले 10.53 करोड़ रूपए भी शामिल है।
  • यूआईटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या व कॉलोनियों में गन्दे पानी की निकासी के लिए 21.36 करोड़ के काम होंगे।
  • खेल सुविधाओं के विकास पर 10 करोड़ खर्च होंगे। इसमें 2 करोड़ गांधी ग्राउंड में खेल सुविधाओं पर खर्च होंगे।
  • आवासहीन परिवारों को सस्ती दर पर आवास उपलब्ध करवाने 24.66 करोड़ खर्च होंगे
  • झीलो की सफाई के लिये डिविडिंग मशीन खरीदने 2.25 का बजट रखा गया है।
  • सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने 1.50 करोड़ खर्च होंगे।
  • यूआईटी कॉलोनियों में पार्को के विकास पर 15.09 करोड़ खर्च होंगे।
  • यूआईटी क्षेत्र में स्थित पहाडियों को हरा-भरा रखने 1.40 करोड़।
  • आवासीय योजनाओं में पेयजल व्यवस्था के लिये 32.53 करोड़।
  • राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप नवाचार कार्यो पर 20 करोड़ का प्रावधान है।
  • ग्राम पंचायत तितरड़ी में घर-घर कचरा संग्रहण एवं रोड़ नाली सफाई के लिए 87.41 लाख की संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर एमओयू अवधि 31 मार्च 2022 तक बढ़ाई।
  • यूआईटी क्षेत्राधिकार में स्थित समस्त कॉलोनियों में घर-घर कचरा संग्रहण व सफाई व्यवस्था नगर निगम के माध्यम से करवाने निगम के साथ करार होगा।
  • वाड़ा ढिकली क्षेत्र में स्थित ढीकली तालाब तक पहाडिय़ों से पानी आने कच्चे नाले को पक्का करने 9 करोड़ खर्च होंगे।
  • खेलगांव में सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रेक का निर्माण के लिए 4.15 करोड़ की तकनीकी स्वीकृति जारी की गई।
  • रानी रोड़ को मॉडल रोड़ के रूप में विकसित करने 12 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।
  • नेहरू गार्डन के जीर्णोद्वार एवं सौन्दर्यकरण के लिए 596.00 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त करने प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजनेका निर्णय लिया गया।
  • रानी रोड स्थित राजीव गांधी स्मृति उद्यान मेें स्काई साईकलिंग एवं बन्जी जम्पिंग को पीपीपी मोड पर संचालित किया जाएगा।
  • यूआईटी की विभिन्न कॉलोनियों में पेयजल उपलब्ध कराने जलदाय विभाग द्वारा दिये गये प्रस्तावानुसार 20 कार्यों के लिए 5.78 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

बडग़ांव रोड़ चौड़ा करने: जमीन अवाप्त के लिए 5 करोड़ का प्रावधान

बैठक में बडग़ांव में 60 फीट रोड़ बनाने भूमि अवाप्ति के लिए मुआवजे के लिए 5 करोड़, बड़ी से हवाला 80 फीट सड़क निर्माण के लिए भूमि अवाप्ति के मुआवजे के लिए 2.5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2116.03 लाख की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गयीं, इसमें प्रमुख रूप से राजीव गांधी उद्यान में विकास कार्य पर 140 लाख, पुला पुलिया को चौड़ा करने 90.50 लाख, बडग़ांव में सामुदायिक भवन पर 46.19 लाख और यहां सड़क निर्माण पर 29.86 लाख, खेलगांव में इनडोर जिम भवन के लिए 149 लाख, क्रिकेट ग्राउंड विकसित करने 64.29 लाख रूपए खर्च होंगे।

25 मार्च से शुरू होगी तीन दिवसीय 21वीं नेशनल पैरा-स्वीमिंग चैम्पियनशिप, खेलगांव में 400 से अधिक तैराक दिखाएंगे प्रतिभा
Tags: Collector udaipur tara chand meenaUdaipur uituit arun hasijauit road development budget udaipuruit udaipur budget meeting 2022

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .