AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पूरक प्रश्न पूछने में दीप्ति अटकीं, सीपी ने राठौड़ से कहा, आपने नहीं दी पूरी ट्रेनिंग, वो मैं दे रहा हूं

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 21, 2022
Reading Time: 1 min read
पूरक प्रश्न पूछने में दीप्ति अटकीं, सीपी ने राठौड़ से कहा, आपने नहीं दी पूरी ट्रेनिंग, वो मैं दे रहा हूं


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा में सोमवार को प्रश्रकाल में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी पूरक प्रश्र पूछने के दौरान अटक गई तो विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ही मंत्री से सवाल पूछते नजर आए।

प्रश्रकाल के दौरान दीप्ति माहेश्वरी द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सालय में रिक्त पदों से जुड़े मामले में पूछे गए सवाल पर तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.सुभाष गर्ग जवाब दे रहे थे। इसी दौरान दीप्ति माहेश्वरी ने पूरक प्रश्र की बजाय इसी से जुड़ा दूसरा सवाल पूछ लिया और वे ठीक से पूरक प्रश्न नहीं पूछ सकी। सीपी जोशी ने दीप्ति से कहा कि आप नया सवाल नहीं पूछे, पूरक प्रश्र पूछा जा सकता है। आप अलग से प्रश्न पूछेंगे तो लिखकर देना होगा।

मूल प्रश्न से अलग प्रश्न पूछने पर सीपी जोशी ने पहले तो दीप्ति को टोका और दीप्ति से कहा कि मैं पूछ लेता हुं आपकी तरफ से, इस पर दीप्ति बोली ठीक है। इसके बाद सीपी जोशी ने खूद ही दीप्ति का सहयोग करते हुए मंत्री डॉ.सुभाष गर्ग से पूरक प्रश्न पूछ लिए। मंत्री ने पूरक प्रश्नों के जवाब भी दिए।

राजेंद्र राठौड़ ने चुटकी ली तो सीपी ने उसी अंदाज में राठौड़ को दिया जवाब

इस मामले में भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ ने चुटकी लेने का प्रयास किया और जोशी से कहा कि राजसमंद से ताल्लुक होने के चलते सपोर्ट कर रहे हैं। इस पर सीपी जोशी ने भी राठौड़ को उसी अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि जो ट्रेनिंग आपने पूरी नहीं दी इसलिए वो मैं दे रहा हूं। इस पर सदन में कई विधायक और मंत्री हंसी नहीं रोक पाए।

दीप्ति माहेश्वरी का यह था मूल प्रश्न

दीप्ति माहेश्वरी ने लिखित सवाल के माध्यम से यह पूछा था कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में किस स्तर के कितने होम्योपैथिक चिकित्सालय एवं औषधालय हैं तथा पीछले तीन वर्षों में कितने नए चिकित्सालय प्रारंभ किए गए हैं?। प्रदेश में होम्योपैथिक चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं परिचारकों के कितने पद स्वीकृत हैं तथा कितने पद भरे हुए हैं व कितने रिक्त हैं?। चिकित्सकों एवं परिचारकों की अंतिम बार नियुक्तियां कब की गई व कितनी संख्या में की गई?।

उदयपुर में 25 मार्च से खेलगांव में होगी राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप, दुनिया देखेगी दिव्यांगों का हौसला
Tags: MLA Deepti Maheshwarividhan sabha speaker cp joshi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .