AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी, होली पर सप्लाई की थी तैयारी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 15, 2022
Reading Time: 1 min read
नकली शराब की  फैक्ट्री पकड़ी, होली पर सप्लाई की थी तैयारी


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। आबकारी निरोधक दल ने सलूंबर क्षेत्र में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से बड़ी मात्रा में नकली शराब और शराब बनाने की सामग्री भी जब्त की गई। होली पर इस नकली शराब की सप्लाई की तैयारी की जा रही थी।
अतिरिक्त आबकारी अधिकारी जीतेंद्र सोढ़ा ने बताया कि सलंूंबर के खरका क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक मारूति वैन को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें एक नामी ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 10 कार्टन मिले। पूछताछ में सामने आया कि खरका गांव में ही अवैध रूप से एक फैक्ट्री में यह नकली शराब बनाई जा रही है।

आबकारी आयुक्त चेतन देवड़ा ने निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आबकारी दल ने तत्काल उस फैक्ट्री पर दबिश दी। यहां बड़ी मात्रा में इस ब्रांड की नकली शराब बनाने में उपयोगी सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में सलूम्बर प्रहराधिकारी धोलाराम, उदयपुर प्रहराधिकारी नाथूसिंह व सलीम शामिल थे।

इतनी बड़ी मात्रा में मिली नकली शराब बनाने की सामग्री

मौके से 50 लीटर स्पिरिट, उसी ब्रांड के 25 कार्टन व 1680 पव्वे नकली शराब मिली। पेकिंग के लिए 730 गत्ता कार्टन, एक ड्रमए 3580 ढक्कन, 2450 मोनो केप, 2975 लेबल, 250 मिलीलीटर कलर, 500 मिलीलीटर एसेंस, 200 खाली पव्वे भी बरामद किए गए। सोढ़ा ने बताया कि खरका निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार किया गया है। नरेंद्र सिंह ने पूछताछ में बताया कि यह शराब होली के त्यौहार को देखते हुए क्षेत्र में सप्लाई के लिए तैयार की जा रही थी।

मामले के तार मावली से जुड़े हैं

सोढ़ा ने बताया कि पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि नकली शराब बनाने के लिए स्पिरिट की सपलाई मावली के भीमड़ा डावा गांव से हुई थी। इस पर आबकारी निरोधक दल ने मावली क्षेत्र में भीमड़ा डावा गांव पहुंचकर किशन डांगी पुत्र उदय लाल के ठिकाने पर दबिश दी। किशन लाल मौके पर नहीं मिला लेकिन वहां से २०० लीटर स्पिरिट बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर स्पिरिट सप्लाई चेन का पता लगानेे के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags: Excise departmentexcise department rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .