AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फतहसागर किनारे भी लगा हर्बल गुलाल का काउंटर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 14, 2022
Reading Time: 1 min read
फतहसागर किनारे भी लगा हर्बल गुलाल का काउंटर


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। होली का पर्व नजदीक आने के साथ ही शहर में जगह-जगह गुलाल की बिक्री तेज हो गई है। स्वास्थ्य को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग हर्बल गुलाल भी खरीद रहे है।
वन विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए फतहसागर किनारे(ओवरफ्लो गेट के पास) भी हर्बल गुलाल का काउंटर लगाया है। इस काउंटर पर शहद भी उपलब्ध है।

हर्बल गुलाल बिक्री काउंटर का शुभारंभ सोमवार को संभागीय मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह ने किया। संभागीय वन संरक्षक आरके जैन, उप वन संरक्षक, उदयपुर (उत्तर) देवेन्द्र कुमार तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, उदयपुर (पूर्व)दिलीप गुर्जर व वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति के सदस्य भी मौजूद थे।

उत्तर मंडल डीएफओ देवेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि वन विभाग ने किशनपोल, चेतक स्थित वन विभाग ऑफिस के बाहर भी हर्बल गुलाल का काउंटर लगाया है। कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित वन उपज मंडी में भी हर्बल गुलाल उपलब्ध है।

वन क्षेत्र में रहने वाले लोग ही प्राकृतिक तरीके से बनाते है हर्बल गुलाल

हर्बल गुलाल वन विभाग के सहयोग से जंगलों में रहने वाले वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति के सदस्य, स्वयं सहायता समूह द्वारा प्राकृतिक रूप से उत्पाद तैयार की जाती है। इसकी बिक्री से जो भी लाभ होता है उसका फायदा इन्ही लोगों को होता है। हर्बल गुलाल खरीदने का फायदा यह भी है कि फैक्ट्रियों में बनी गुलाल में कई बार रसायन या ऐसी सामग्री भी मिला दी जाती है जिससे चर्म रोग जैसी शिकायत भी रहती है। ऐसे में हर्बल गुलाल को स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदें भी माना जाता है।

Tags: FatehsagarHerbal Gulalherbal gulal counter at fatehsagarherbal gulal counter in udaipur cityudaipur forest departmentudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .