AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में वैक्सीनेशन का आंकड़ा पहुंचा 10 करोड़

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 13, 2022
Reading Time: 1 min read
तत्काल विशेष गिरदावरी कर किसानों को देंगे मुआवजा : सीएम गहलोत


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ को मॉडल को अपनाकर वैक्सीनेशन होगा


जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने प्रदेश भर में 10 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज लगाने पर चिकित्सा कार्मिकों व पैरामेडिकल स्टाफ को बधाई देकर सराहना की है। उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ने में आमजन के सहयोग को भी सराहा। 
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 98.4 प्रतिशत लोगों को प्रथम व 84 फीसद से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। रविवार शाम तक 10 करोड़ 10 हजार 389 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 9 करोड़ 33 लाख, 6 हजार 537, 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 53 लाख, 33 हजार 725 और 13 लाख 73 हजार 127 को प्रिकॉशन डोजेज दी जा चुकी है। प्रदेश में 16 जनवरी 2021 से 167 सत्र स्थलों पर हैल्थ केयर वर्कर्स के  वैक्सीनेशन से टीकाकरण का शुभारंभ किया गया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर 1 मई, 2021 से 18 से 44 वर्ष तक की आयु के सभी व्यक्तियों का कोविड वैक्सीनेशन निःशुल्क प्रारम्भ किया गया था।

प्रतापगढ़ में लग चुकी शत-प्रतिशत लोगों को दोनों डोज

मीणा ने कहा कि जिन जिलों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन नहीं हुआ है वहां अभियान चलाकर और लोगों को जागरुक कर वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ ऐसा  जिला रहा है, जहां शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अन्य जिले भी प्रतापगढ़ मॉडल को अपनाकर वैक्सीनेशन का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 44.5 लाख से ज्यादा वैक्सीन का भंडारण राज्य सरकार के पास है।

20 से ज्यादा जिलों में शत प्रतिशत लोगों को लगी प्रथम डोज

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 5 करोड, 6 लाख, 72 हजार 654 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज व 4 करोड़, 26 लाख, 33 हजार 883 को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़, कोटा, जयपुर प्रथम व द्वितीय, बूंदी, सवाईमाधोपुर, अलवर, सीकर सहित 20 से ज्यादा जिलों में शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रिकॉशन डोज में भी राजस्थान छठे स्थान पर है जहां 53.9 प्रतिशत लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाए जा चुके हैं।

देश भर में राजस्थान 7वें पायदान पर

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन के मामले में राजस्थान देश के अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि देश के कुछ राज्य यह अनूठी उपलब्धि हासिल कर सके हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु के बाद राजस्थान सातवें पायदान पर है, जहां इतनी बड़ी तादाद में वैक्सीनेशन किया गया है।

Tags: CM Ashok Gehlotcovid vaccinationrajasthan covid updaterajasthan covid update news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .