AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजसमंद, भीलवाड़ा और चितौड़ में गोल्ड,जिंक, कॉपर, लेड और सिल्वर के 5 ब्लॉक्स होंगे नीलाम

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 13, 2022
Reading Time: 1 min read
विपक्ष पर कटाक्ष के बीच सीएम ने कई घोषणाएं की


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नीलामी से 50 साल में 48354 करोड़ की आय संभावित

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। राज्य के भीलवाड़ा, चित्तोडगढ़ और राजसमंद जिले में कॉपर, गोल्ड, लेड, जिंक और सिल्वर के ब्लॉक्स तैयार करवाए जाएंगे। इन ब्लॉक्स को तैयार कराने परड्रिलिंग व अन्य कार्यों पर 39 करोड़ 82 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। यह समस्त राशि नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट फण्ड से व्यय की जाएगी। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि एक मोटे अनुमान के अनुसार इन ब्लॉक्स के तैयार होकर नीलामी के बाद प्रदेश में 50 साल में 48354 करोड़ रु. की संभावित आय की संभावना है।

पिछले दिनों जयपुर में खान मंत्री प्रमोद जैन भाया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य के उपलब्ध खनिज संपदा के पूर्वेक्षण एवं अंवेषण कार्य को गति देने राजस्थान राज्य खनिज अंवेषण ट्रस्ट आरएसएमईटी सें आरधारभूत संरचना व तकनीकी अपग्रेडशन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है। डीएमजी केबी पण्ड्या ने बताया कि राज्य में खनिज खोज व खनन कार्य को लगतार गति दी जा रही है। वैध खनन को बढ़ावा देने के लिए ऑक्शन कार्य में तेजी लाई गई है।

यह है विभाग की कार्ययोजना

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि भीलवाड़ा की देवतलाई में करीब 700 हैक्टेयर क्षेत्रफल का कॉपर व गोल्ड ब्लॉक तैयार करने के लिए 12 हजार मीटर ड्रिलिंग व अन्य कार्य, भीलवाडा़ के ही अमरगढ़ में करीब 600 हैक्टेयर क्षेत्रफल का 10 हजार मीटर ड्रिलिंग व अन्य कार्य से लेड व जिंक का ब्लॉक तैयार करने का काम होगा।

चितौड़ जिले के भागल में करीब 500 हैक्टेयर क्षेत्रफल का कॉपर ब्लॉक तैयार करने के लिए 10 हजार मीटर ड्रिलिंग व अन्य कार्य करवाए जाएंगे।

राजसमंद की करोली में करीब 200 हैक्टेयर क्षेत्रफल का कॉपर ब्लॉक तैयार करने के लिए 3 हजार मीटर ड्रिलिंग व अन्य कार्य और राजसमंद के ही सिन्देसर में करीब 3500 हैक्टेयर क्षेत्रफल का सिल्वर, लेड व जिंक का ब्लॉक तैयार करने के लिए 20 हजार मीटर ड्रिलिंग व अन्य कार्य करवाया जाएगा। इस पर होने वाले करीब 39 करोड़ 82 लाख रु. के व्यय का वहन भारत सरकार के एनएमईटी फण्ड से करवाया जाएगा।

Tags: ACS subodh agarwalCM Ashok Gehlotgovernment of rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .