उदयपुर। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा हाल ही में आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा में एसेंट के निलय त्रिवेदी ने कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में उदयपुर जिले में प्रथम तथा राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। निलय मई में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगें।
संस्थान के निदेशक मनोज बिसारती ने बताया कि यह सफलता हमारे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और सफलता को दर्शाती है। निलय का चयन राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के प्रथम चरण में हो चुका हैं। निलय एमएमपीएस स्कूल के कक्षा 11 के नियमित विद्यार्थी हैं एवं ऐसेन्ट में आईआईटी की भी तैयारी कर रहे हैं।
एसेंट आईआईटी जेईई विभाग के प्रमुख रविरंजन ने बताया कि इस परीक्षा के परिणाम के पूर्व भी ऐसेन्ट के विद्यार्थी केवीपीवाई, एसटीएसई, नीट एवं आईआईटी में भी वरीयता सूची में उच्च स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
संस्थान की प्री नर्चर डिविजन के प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन की परीक्षा को कुल चार चरणों में आयोजित किया जाता हैं। जिसमें प्रथम चरण सिटी, द्वितीय चरण जिला, तृतीय चरण राज्य एवं चतुर्थ एवं अंतिम चरण राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता हैं।


