उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिले के खेरोदा पुलिस ने वन्यजीव सियार (जैकॉल) का शिकार करने वाले तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मुखबीर की सूचना पर भोपासागर तालाब के पास पहुंची। वहां पुलिस ने देखा कि चार व्यक्ति सियार का शिकार कर उसकी मृत देह को ले जा रहे थे। पुलिस ने घेरा डालकर इन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तो एक शिकारी मौके से फरार हो गया, वहीं तीन को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बग्गड़ खेरोदा निवासी सकूड़ा पुत्र भानाजी, रामचन्द्र उर्फ रमेष पुत्र देवीलाल और कुंथवास खेरोदा निवासी खेमराज पुत्र उंकार को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से बरामद हुए मृत सियार का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा नियमानुसार दाह संस्कार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो पर वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी हैं।
यह कार्रवाई हेडकांस्टेबल मीठ्ठू सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार, नरेष गुर्जर और रतनलाल जाट की टीम ने की है।


