AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गर्ल्स कॉलेज में छात्रा पर हमला: साथी छात्राओं ने ही ब्लैड से काटा गला

Lucky Jain by Lucky Jain
March 9, 2022
Reading Time: 1 min read
विपक्ष पर कटाक्ष के बीच सीएम ने कई घोषणाएं की


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के गांधीनगर स्थित एक निजी गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्राओं के आपसी झगड़े का अजीब मामला सामने आया है। इस कॉलेज की 16 साल की एक छात्रा पर उसकी ही सहयोगी छात्राओं ने न केवल हमला कर दिया, बल्कि ब्लैड से गला काटने की कोशिश भी की, छात्रा ने बचाव किया तो उसके गले पर ज्यादा गहरा घाव नहीं हुआ, लेकिन उसके गले और हाथ पर कई जगह ब्लैड से कट लग गए। यह घटना कॉलेज के लेडीज टॉयलेट में हुई।

इस कॉलेज की दो लड़कियों ने लेडीज टॉयलेट में प्रथम वर्ष की एक छात्रा का गला दबोचा। उसके बाद ब्लैड से कट लगा दिए। घायल छात्रा ने बचाव के लिए शोर मचाया तो हमला करने वाली लड़कियां मौके से भाग गई। घायल अवस्था में इस छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद घायल छात्रा की ओर से गांधीनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मिल रही थीं धमकियां

गांधीनगर थाना पुलिस के एएसआई ईश्वर सिंह के अनुसार करधनी क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय एक छात्रा पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। 8 मार्च को वह कॉलेज के टॉयलेट में गई तो अचानक पीछे से टॉयलेट में ही दो लड़कियों ने उसे दबोच लिया। छात्रा कुछ समझ पाती उससे पहले इन दोनों लड़कियों ने इस छात्रा के हाथ पीछे दबा कर गला दबोच लिया। इन लड़कियों ने इसी बीच छात्रा के गले पर ब्लैड से कट लगा दिया। बचाव के दौरान इस छात्रा के हाथ पर ब्लैड से कट लग गए।

घायल छात्रा ने शोर मचाया तो ये लड़किया टॉयलेट से निकल कर भाग गई। इसके बाद कॉलेज के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के बताया कि इस छात्रा और उसके साथी को पिछले कुछ दिनों से शल मीडिया पर धमकियां मिल रही थी। मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी मिल रहे थे। छात्रा इसकी शिकायत करधनी थाने में कर चुकी थी। इसी बीच इस छात्रा पर हमला हो गया।

Tags: college girls attacked on her college mategirls college students attackjaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .