उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले 24 घंटों में राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। अगले सप्ताह एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है।
मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे तक बीकानेर, जोधपुर,अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश 4 मिलीमीटर बारिश पूर्वी राजस्थान के सीकर में हुई। पश्चिमी राजस्थान के सरदारशहर, चुरू में 8 मिमी बारिश हुई। बीकानेर व चुरू जिलों में धूल भरी आंधी भी चली।
अगले सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ और बनने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 मार्च को राजस्थान के कुछ भागों में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। इससे मौसम में और बदलाव आ सकता है।

