AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कलेक्टर साहब,पर्यटक स्वागत केंद्र का टॉयलेट ऐसा कि दम घुट जाए

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 24, 2022
Reading Time: 1 min read
कलेक्टर साहब,पर्यटक स्वागत केंद्र का टॉयलेट ऐसा कि दम घुट जाए


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऐसे तो हो गया पर्यटन विकास : बैठक में उठा सवाल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में गैर सरकारी सदस्यों ने पर्यटन विकास और पर्यटन सुविधाओं को लेकर कई सवाल खड़े किए।

एक सदस्य ने तो इतना तक कह दिया कि कलेक्टर साहब, पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं की बात तो दूर, सूरजपोल चौराहा के पास स्थित पर्यटक स्वागत केंद्र के टॉयलेट के ही हाल ऐसे है कि उसमें किसी पर्यटक को कुछ देर के लिए बंद कर दिया जाए तो दम घुट कर उसकी जान निकल जाए। ऐसे हाल में तो पर्यटन विकास कैसे होगा..?। सदस्यों ने वाहन जांच के नाम पर पर्यटकों को यातायात पुलिस द्वारा परेशान करने पर भी सवाल उठाए।

बैठकों में नहीं, मौके पर नजर आना चाहिए पर्यटन विकास

पर्यटन स्वागत केंद्र की दुर्दशा पर कलेक्टर ताराचंद मीणा ने भी हैरानी जताई और पर्यटन उप निदेशक एवं पर्यटन विकास समिति की सदस्य सचिव शिखा सक्सेना को व्यवस्था सुधारने के निर्देंश दिए। एक के बाद एक सवाल उठने पर कलेक्टर ने यह भी साफ कर दिया कि पर्यटन विकास की बैठकें होती आई हैं और आगे भी होती रहेंगी, लेकिन बैठकों के साथ-साथ पर्यटन विकास के काम होते हुए भी नजर आने चाहिए। बैठक में यूआईटी सचिव अरूण हसीजा, एडीएम सिटी अशोक कुमार, निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ, स्मार्ट सिटी के कार्यवाहक सीईओ प्रदीपसिंह सांगावत, डीएफओ अजीत ऊंचोई सहित पर्यटन से जुड़े विभागीय अधिकारी व विविध संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

पर्यटन विकास की वेबसाइट पर कुछ नहीं मिलता

बैठक में यह सवाल भी उठाया कि उदयपुर में पर्यटन विभाग की वेबसाइट ही अपडेट नहीं रहती। कई पर्यटन स्थलों की इस पर जानकारी तक नहीं है। वर्षों से जो जानकारी अपलोड है, वहीं नजर आती, जबकि उदयपुर में पिछले डेढ़ दशक में कई नए पर्यटन केंद्र विकसित हुए हैं। पर्यटकोंं को जब पर्यटन स्थलों की ऑन लाइन जानकारी ही नहीं मिलेगी तो वहां पर्यटक पहुंचेगा कैसे..?कलेक्टर ने इसको भी गंभीरता से लेते हुए वेबसाइट को अपडेट और अपग्रेडड करने के निर्देश दिए।

फिर से शुरू होगी हेरिटेज वॉक

महाराणा प्रताप स्मारक समिति के सचिव युद्धवीर सिंह व गाइड एसोसिएशन के दिग्विजय सिंह जगत ने नगर निगम की देखरेज में हेरिटेज वॉक को फिर से प्रारंभ करने और इसमें लाइसेंसधारी गाइड्स का उपयोग करने का सुझाव दिया। कलक्टर ने नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ को 15 दिनों में हेरिटेज वॉक का रूट व रूपरेखा तैयार करने को कहा। नवलसिंह चुण्डावत ने जगत के अंबिका माता मंदिर में अव्यवस्था और पर्यटकों के लिए सुविधाओं की कमी की जानकारी दी। जयसमंद किनारे रूठी रानी के महल की दुर्दशा भी बतायी।

कलक्टर ने इन बातों पर भी दिया जोर

बजट के अभाव में महाराणा प्रताप सहित अन्य विभूतियों के स्मारकों की दुर्दशा नही हो। पर्यटन स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए। पर्यटन स्थलों पर शौचालयों व पार्किंग की उचित व्यवस्था हो। पर्यटन स्थलों पर घुमने वाले भिखारियों पर अंकुश लगाकर इनके जवीन यापन के विकल्प तलाशे जाए। कलक्टर ने कहा कि समिति सदस्यों के साथ आगामी 15 दिनों में जिले के सभी पर्यटन स्थलों का दो दिवसीय दौरा कर व्यवस्था देखेंगे।

Tags: udaipur news updateudaipur tourism

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .