Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान बजट 2022 : 50 यूनिट तक घरेलू बिजली मुफ्त, पेंशन योजना फिर लागू, स्वास्थ्य, रोजगार पर फोकस

rajasthan-budget-2022-cm-ashok-gehlot-announced-pension-policy-and-free-electricity-schemerajasthan-budget-2022-cm-ashok-gehlot-announced-pension-policy-and-free-electricity-scheme

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राजस्थान बजट 2022-23 विधानसभा में प्रस्तुत कर दिया। इस बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजली मुफ्त जैसी कई बड़ी घोषणाएं कर राज्य के हर घर, परिवार को राहत देने की कोशिश की है, तो नई पेंशन योजना लागू कर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

बजट में सरकार का स्वास्थ्य पर भी फोकस रहा है। राजकीय अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी पूरी तरह निशुल्क होगी।

बजट घोषणा के अनुसार प्रदेश में अब 50 यूनिट तक घरेलू बिजली मुफ्त मिलेगी। बजट में समस्त 118 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दी गयी है। इसमें 100 यूनिट तक प्रति माह उपभोग करने वाले को 50 यूनिट बिजली निशुल्क मिलेगी। 150 यूनिट तक 3 रूपए प्रति यूनिट का अनुदान और 150 से 300 यूनिट तक के उपभोग पर 2 रूपए प्रति यूनिट अनुदान मिलेगा। इससे सरकार पर 4500 करोड़ का वित्तीय भार पड़ेगा।

पूर्व पेंशन योजना लागू

सीएम अशोक गहलोत ने बजट घोषणा की कि 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए सभी कर्मचारियों को पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी भविष्य के प्रति सुरक्षित महसूस करें, तभी वे सेवाकाल में सुशासन के लिए अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। अतः 1 जनवरी 2004 और उसके पश्चात नियुक्त हुए समस्त कार्मिकों के लिए मैं आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा करता हूं।

1 अप्रैल 2022 से संविदाकर्मियों की सैलरी 20 फीसदी बढ़ेगी।

स्वास्थ्य पर रहा फोकस

रोजगार के अवसर : इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

एजुकेशन

ये बड़ी घोषणाएं भी हुईं

Exit mobile version