नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। IPL-2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है।बेंगलुरू में चल रही इस नीलामी में ईशान सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। नीता अंबानी की मुंबई इंडियन्स ने ईशान को 15.25 करोड़ रूपए में खरीदा है। आईपीएल 2022 के लिए 10 फ्रेंचाइजियों ने शनिवार को खिलाड़ियों की बोली लगाना शुरू किया है। 590 खिलाड़ियों ने इस नीलामी में हिस्सा लिया है और इसमें 217 खिलाड़ियों को फ्रेंजाइजी बोली लगाकर खरीदेंगी।
ये खिलाड़ी 10 करोड़ या इससे ज्यादा में बिके
ईशान के बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी दीपक चाहर रहे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा है। श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रूपए में खरीद लिया है। वहीं मिडिल ऑर्डर बैट्समैन और विकेटकीपर निकोलस पूरन को हैदराबाद ने 10.75 करोड़ में, रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरू ने लेग स्पिन ऑलराउंडर को वानिंदु हरसंगा को 10.75 करोड़ और शार्दुल ठाकुर को भी दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ में खरीदा है। गुजरात टाइटंस ने लॉकी फर्ग्यूसन को 10 करोड़ में, प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रूपए में खरीदा है।


