AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भाजपा के चार विधायक पूरे बजट सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 10, 2022
Reading Time: 1 min read
भाजपा के चार विधायक पूरे बजट सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सदन मेंं ही धरने पर बैठा विपक्ष

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह से ही रूक रूक कर विपक्ष का हंगामा चलता रहा। इसी बीच सभापति ने भाजपा के चार विधायकों रामलाल शर्मा, मदन दिलावर, अविनाश गहलोत और चंद्रभान आक्या को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया ।
रीट परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर भाजपा विधायको के बार बार हंगामा करने के चलते गुरुवार शाम तक चार बार सदन की कार्यवाही करनी पड़ी। इसी बीच संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने भाजपा के चार विधायकों रामलाल शर्मा, मदन दिलावर, अविनाश गहलोत और चंद्रभान आक्या को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव सदन में रखा। सभापति राजेंद्र पारीक ने इस प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में विधायकों से हाथ खड़े करवाएं। इस प्रस्ताव का सदन में अनुमोदन कर दिया।

सभापति बोले, कृपया आप सदन से बाहर चले जाए

सभापति ने प्रस्ताव पास होने की घोषणा करते हुए चारों विधायकों को सदन से बाहर निकलने को कह दिया। सभापति ने कहा कि इन विधायकों को सदन के शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है कृपया आप सदन से बाहर चले जाए। हंगामे के चलते विधानसभा को भी शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि इसके बाद भाजपा विधायक नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में सदन में ही धरने पर बैठ गए।

चारों विधायकों के निलंबन का धारीवाल ने रखा प्रस्ताव

संसदीय कार्यमंत्री धारीवाल ने कहा कि विधायक बलवंत पूनिया राज्यपाल के अभिभाषण पर बोल रहे थे तब उनको बोलने से रोकने की कोशिश की गई। उनको चारों तरफ से घेर लिया गया। यहां तक धक्का मुक्की करने की कोशिश भी की। समझाइश करने गए उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई। इस तरह का व्यवहार बड़ा निंदनीय व्यवहार था। इस प्रकार का व्यवहार सदन में कभी देखने को नहीं मिला। सदन की गरिमा अनुकुल नही है। ऐसे में रामलाल शर्मा, मदन दिलावर, अविनाश गहलोत और चंद्रभान आक्या को पूरे बजट सत्र के लिए किया निलंबित किया जाना चाहिए।

Tags: budget session of rajasthan assemblyCM Ashok Gehlotrajasthan vidhansabhashanti dhariwal

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .