AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

संसद का बजट सत्र-2022 शुरू

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 31, 2022
Reading Time: 1 min read
संसद का बजट सत्र-2022 शुरू


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच सोमवार को संसद का बजट सत्र शुरू हो गया।

बजट सत्र की शुरुआत के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से किए गए उल्लेखनीय कार्यां की उपलब्धियां गिनाई।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। कोरोना पर काबू पाने वैक्सिन बनाने के मामले में भी भारत ने दूनिया में पहचान बनाई है। वैक्सीन से देश को कोरोना कवच मिला है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। कोरोना काल के चलते इस बार बजट सत्र दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से आरंभ होकर आठ अप्रैल तक चलेगा।

चुनाव होते रहते है, बजट सत्र मेंं खुले मन से चर्चा करे सभी सांसद : मोदी

बजट सत्र के पहले दिन संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अभी चुनाव के वक्त बजट सत्र हो रहा है, हालांकि लोकतंत्र में चुनाव होते रहते है ऐसे में सभी सांसद बजट सत्र में विभिन्न मुद्दों पर खुले मन से चर्चा करे। मोदी ने कहा कि यह बात सही है कि बार-बार चुनाव के कारण सत्र भी प्रभावित होते हैं, चर्चाएं भी प्रभावित होती हैं।

भारत के अपने स्तर पर खोजे गए टीके ने दुनिया में एक विश्वास पैदा किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव का अपना स्थान है और वह प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन पूरे वर्ष का खाका खींचने वाला, संसद का बजट सत्र बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी सांसद और राजनीतिक दल इस सत्र को फलदायी बनाने में सहयोगी भूमिका अदा करें। बजट सत्र में भी सांसदों की बातचीत, खुले मन से की गई चर्चा, वैश्विक प्रभाव का महत्वपूर्ण अवसर बन सकती है। मोदी ने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थिति में भारत के लिए बहुत अवसर मौजूद है। भारत में टीकाकरण का अभियान, भारत के अपने स्तर पर खोजे गए टीके ने पूरी दुनिया में एक विश्वास पैदा किया है।

Tags: om birlaParliament budget session 2022PM Narendra modiPresident Ram Nath Kovind

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .