उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राष्ट्रीय बागवानी मिशन/राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत संरक्षित खेती ग्रीन हाउस संरचना 2000 वर्ग मीटर स्थापना पर जनजाति विनिर्दिष्ट क्षेत्र के जनजाति कृषकों को 70 प्रतिशत अनुदान एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा अतिरिक्त अनुदान 20 प्रतिशत देय है।
उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ.के.एन.सिंह ने बताया कि इस श्रेणी के किसानों को योजनान्तर्गत अनुदान का लाभ लेने हेतु उद्यान आयुक्तालय, जयपुर द्वारा निर्धारित एम्पेनल फर्म से कोटेशन प्राप्त करा ऑनलाइन आवेदन राज किसान साथी पोर्टल पर करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कृषक उप निदेशक उद्यान कार्यालय में सम्पर्क कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।


