उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के शास्त्री सर्किल क्षेत्र निवासी होटल व्यवसायी बंशीलाल साहू की शुक्रवार देर रात अमेरिका के ओरेगॉन स्टेट में हत्या कर दी गयी। बंशीलाल साहू अमेरिका के ओरेगॉन स्टेट में उनकी बेटी नीलू के यहां गए हुए थे। उनका उदयपुर में काका पैलेस होटल है।
परिजनों ने बताया कि बंशीलाल की बेटी नीलू अमेरिका ओरेगॉन स्टेट में रहती है। बंशीलाल बीते साल पत्नी के साथ बेटी के पास अमेरिका गए थे। शुक्रवार देर रात (भारतीय समयानुसार) घर में लूट की नियत से बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ कर मारपीट की। गंभीर मारपीट से बंशीलाल साहू की मौत हो गयी।
नशे के आदि बदमाशों ने लूट के लिए किया हमला

सूचना पर अमेरिकन पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहां पुलिस ने हत्या के आरोपी को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर नशे के आदि हैं और लूट की नियत से उन्होंने घर में घुसकर हमला किया था।





